POCSO एक्ट, बाल श्रम व नशामुक्ति पर बच्चों को दी गई जानकारी, विधिक प्राधिकरण ने किया जागरूक
राजनांदगांव। आज पीएम श्री सर्वेश्वर दास नगर पालिक स्कूल में जिला सेवा विधि प्राधिकरण के तत्वावधान में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में बच्चों को POCSO एक्ट, नशा मुक्ति और बाल श्रम के दुष्परिणामों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में एसएमडीसी के अध्यक्ष कमलेश सूर्यवंशी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। जिला सेवा विधि प्राधिकरण के डिप्टी चीफ श्री प्रवीण मलजी ने बच्चों को कानून के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से सरल भाषा में महत्वपूर्ण जानकारी साझा की।
विद्यालय के प्राचार्य श्री पंकज शुक्ला, समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं कार्यक्रम में मौजूद रहे। सभी ने बच्चों को जागरूक करने की इस पहल की सराहना की।
