राजनांदगांव, संस्कारधानी में सर लुई ब्रेल की जयंती पर दो दिवसीय आयोजन शनिवार और रविवार को किया गया। यह आयोजन दृष्टि बाधित विकास संघ, छत्तीसगढ़ के तत्वावधान में महेश्वरी भवन, राजनांदगांव में आयोजित किया गया।

इस दो दिवसीय आयोजन में प्रदेश के विभिन्न जिलों से लगभग 200 से अधिक दृष्टि बाधित दिव्यांगजनों ने सहभागिता निभाई। समारोह के दौरान ब्रेल रीडिंग एवं राइटिंग (हिंदी सीनियर एवं जूनियर वर्ग), सुगम संगीत एवं लोक गीत, तात्कालिक भाषण, निबंध लेखन, वाद-विवाद तथा प्रश्न मंच जैसी विविध शैक्षणिक, बौद्धिक एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता हुई।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *