राजनांदगांव | भारतीय संविधान के शिल्पकार महामानव डॉ. बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर जी के महापरिनिर्वाण दिवस पर बौध्द कल्याण समिति राजनांदगांव के द्वारा प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी एक दिवसीय विशाल रक्तदान शिविर, भीम के नाम रक्तदान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बौध्द धम्मगुरु पूज्य भदंत महेंद्र थेरो जी एवं पूज्य भदंत धम्मपाल जी के गरिमामय उपस्थिति में प्रातः 9 बजे कलेक्ट्रेट परिसर में बाबा साहेब जी की आदमकद प्रतिमा पर माल्यापर्ण, चरणों में पुष्प अर्पित करते हुए प्रतिमा के समक्ष दीपप्रज्वलित एवं सामूहिक त्रिसरण-पंचशील ग्रहण कर रक्तदान शिविर प्रभारी संदीप कोल्हाटकर जी के द्वारा भारतीय संविधान की प्रस्तावना का वाचन करवाया गया। तत्पश्चात डॉ. बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर सांस्कृतिक भवन सिविल लाइन में उसी प्रक्रिया के साथ धम्मगुरुओं एवं सामाजिक लोगों की उपस्थिति में भीम के नाम रक्तदान कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। रक्तदान कार्यक्रम प्रातः 10 बजे से शाम 6 बजे तक चला। जिसमें बड़ी संख्या में लोग रक्तदान करने पहुँचे।

रक्तदान हेतु 150 लोगों ने रजिस्ट्रेशन करवाया था, 210 लोग रक्तदान करने पहुँचे और 156 लोगों ने भीम के नाम रक्तदान किया। समाज के जो सम्मानित लोग जो रक्तदान नहीं कर सकते थे उन लोगों ने भी बड़ी संख्या में अंतिम समय तक अपनी उपस्थिति प्रदान कर रक्तविरों का हौसला बढ़ाया। सरकारी राजनांदगांव जिला हॉस्पिटल ब्लड बैंक और प्राइवेट बालाजी ब्लड बैंक राजनांदगांव दोनों की स्टाफ टीमें पहुँची थी जिन्होंने रक्तविरों का रक्त जाँच कर रक्तदान करवाया। सभी रक्तविरों को बौध्द कल्याण समिति राजनांदगांव और ब्लड बैंकों की ओर से प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। रक्तदान कर दूसरों को जीवनदान देने वाले सभी रक्तविरों को उनके स्वयं के जीवन की सुरक्षा हेतु निशुल्क हेलमेट प्रदान कर सम्मान किया गया। बौध्द कल्याण समिति द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में बौध्द समाज से वरिष्ठजन, युवा-युवती, महिला-पुरुष बच्चें एवं सभी जाति-धर्म के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित थे। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में बौध्द समाज के लोगों ने तन-मन-धन लगाकर सहयोग प्रदान किया। प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया सहित अन्य समुदाय के लोगों ने भी प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष सहयोग प्रदान कर भीम के नाम रक्तदान कार्यक्रम को पूर्ण रूप से सफल बनाया। आयोजक बौध्द कल्याण समिति सभी सहयोगियों का धन्यवाद एवं आभार व्यक्त करती है |

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *