राजनांदगांव, घर से भटकी 70 साल की वृद्धा को पुलिस ने परिजनों तक पहुंचाकर संवेदनशीलता का परिचय दिया है। एसपी अंकिता शर्मा के निर्देश पर बसंतपुर पुलिस की टीम ने वृद्धा को उसके परिजनों तक पहुंचाया।

बसंतपुर थाना प्रभारी एमन साहू ने बताया​ कि 28 जनवरी की रात को प्रभात नगर इलाके में भटक रही वृद्धा की सूचना मिली। पेट्रोलिंग टीम वृद्धा से उनके बारे में पूछा। वृद्धा ने खुद को मुंगेली के पथरिया गांव की रहने वाली बताया। खुद का नाम शीतला यादव बताया और परिजनों की जानकारी दी। वृद्धा ने बताया कि वह 20 -25 दिन से भटक रही है। रात में ही पुलिस टीम ने उसके परिजनों से संपर्क किया। रात में परिजन आने को असमर्थ थे। जिसके देखते हुए पुलिस ने वृद्धा को आश्रम स्थल में रखा था।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *