नर्मदा, छत्तीसगढ़ राज्य के गठन के 25 वर्ष पूर्ण होने पर बिजली कंपनी के द्वारा बुंदेली में छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कंपनी की उपलब्धियों, ​बिजली उत्पादन, वितरण व उपभोक्ता सेवाओं में हुए नवाचारों को प्रदर्शित किया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य आमजन को सस्ती, सतत व विश्वसनीय विद्युत सेवाओं के प्रति जागरूक करना है। महोत्सव के दौरान प्रदर्शनी, जनजागरूकता कार्यक्रम व विभागीय सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जिनमें पूर्व विधायक गिरवर जंघेल, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि खम्हन ताम्रकार सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी की सहभागिता रही।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *