राजनांदगांव, छत्तीसगढ़ राजपूत महासभा राजनांदगांव ने 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस पर कार्यक्रम नई चन्द्रानगर कॉलोनी, पीटीएस के पास स्थित महासभा के प्रदेश कार्यालय में रखा है। मुख्य समारोह प्रातः 11.15 बजे होगा। ध्वजारोहण के पश्चात सर्वसम्मति से चुने गए समाज के नए पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह होगा।

यह कार्यक्रम डॉ. आरपीएस भदौरिया, प्रोफेसर आरएन सिंह और संजय परिहार के सान्निध्य में होगा। कार्यक्रम के समापन पर सामाजिक बैठक होगी। महासभा के सचिव जयनारायण सिंह ने स्पष्ट किया है कि इस बैठक में सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों की उपस्थिति अनिवार्य है। ​​यह पूरा कार्यक्रम संरक्षक शांतिदेवी परिहार, डॉ. आरपीएस भदौरिया और आरएन सिंह के मार्गदर्शन में होगा।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *