छत्तीसगढ़

Rajnandgaon : 28 हजार किसानों ने रकबा समर्पण किया…

राजनांदगांव, जिलेभर में 5 हजार हेक्टेयर रकबा क्षेत्र के 28 हजार किसानों ने रकबा समर्पण किया है। इससे किसानों के शेष रकबा के नाम से अवैध धान लाने और खरीदी केन्द्रों में बेचने वाले कोचियों पर लगाम लगी रही।

जिला प्रशासन को धोखे में रख किसानों के नाम अवैध धान बेचने वाले कोचियों की प्लानिंग पर पानी फिर गया। प्रशासन ने इस धान खरीदी के एवज में होने वाले भुगतान करीब 2 करोड़ 62 लाख 50 रुपए की बचत की। किसानों के शेष रकबा में कोचियों का अवैध धान बिकने से इतनी राशि का भुगतान करने से शासन को नुकसान उठाना पड़ता।

खाद्य विभाग एवं मंडी के अफसरों के द्वारा सख्ती नहीं बरती जाती तो कोचियों का अवैध धान किसानों के शेष रकबा के नाम से बिक जाता। इसके एवज में किसानों के नाम पर उनके खातों में समर्थन मूल्य की राशि का भुगतान करना पड़ता। लेकिन सख्ती बरतने से इस राशि की बचत हुई। प्रदेश और जिले में 15 नवंबर से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी शुरू हुई थी। बाहरी धान की जिले में एंट्री पर रोक लगाने, कोचियों की धर पकड़, कई ठिकानों में दबिश देकर कार्रवाई की गई। वहीं किसानों से रकबा समर्पण कराने वाले समिति कर्मियों को इसके लिए सम्मानित किया गया।

किसानों के नाम अवैध धान बेचने ऐसा खेल अवैध धान बेचने कोचिया ऐसे किसानों की तलाश में रहते हैं जिनका प्रति एकड़ 21 क्विंटल से धान का कम उत्पादन हुआ हो। ऐसे किसान प्रति एकड़ के हिसाब से 15-16 क्विंटल धान बेचते हैं। आनावरी रिपोर्ट अनुसार उनके रकबा में लगे धान ज्यादा होने और 21 क्विंटल में 15 क्विंटल धान बेचने के बाद शेष लिमिट में कोचिया अपना धान किसानों के नाम बेचते हैं। बैंक खातों में आने वाली समर्थन मूल्य की राशि को किसान कोचिया को देते हैं। कोचिया इसके एवज में किसानों को कुछ राशि का भुगतान करते हैं।

kgnews

Recent Posts

मादक पदार्थों एवं अवैध नशे के कारोबार के विरुद्ध मध्यप्रदेश पुलिस की सख्त कार्रवाई

मादक पदार्थों एवं अवैध नशे के कारोबार के विरुद्ध मध्यप्रदेश पुलिस की सख्त कार्रवाई

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा मादक पदार्थों एवं अवैध नशे के कारोबार के विरुद्ध लगातार प्रभावी…

4 hours ago
दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान” का तीसरा चरण 13 जुलाई से

दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान” का तीसरा चरण 13 जुलाई से

भोपाल प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देने के साथ ही पशुपालकों को आर्थिक रूप…

5 hours ago
“सेफ क्लिक 2.0” बना जनभागीदारी का प्रदेशव्यापी अभियान, स्कूलों से रेलवे स्टेशनों और गांवों से सोशल मीडिया तक पहुंचा साइबर सुरक्षा का संदेश

“सेफ क्लिक 2.0” बना जनभागीदारी का प्रदेशव्यापी अभियान, स्कूलों से रेलवे स्टेशनों और गांवों से सोशल मीडिया तक पहुंचा साइबर सुरक्षा का संदेश

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा संचालित राज्यव्यापी साइबर सुरक्षा जन-जागरूकता अभियान"सेफ क्लिक 2.0"के अंतर्गत प्रदेश की…

5 hours ago
हासमुंद में उफनते नाले में फंसे 14 मजदूरों का सेना ने किया सफल रेस्क्यू

हासमुंद में उफनते नाले में फंसे 14 मजदूरों का सेना ने किया सफल रेस्क्यू

महासमुंद जिले में देर रात से जारी मूसलाधार बारिश का असर अब जनजीवन पर दिखाई…

5 hours ago
आईएफसी नर्सरी बनी किसानों की उम्मीद

आईएफसी नर्सरी बनी किसानों की उम्मीद

रायपुर गुणवत्तापूर्ण पौधों से बढ़ रही आय और आत्मनिर्भरता छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन “बिहान”…

6 hours ago
चिंतन शिविर 3.0 से विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण को मिलेगी नई दिशा : मुख्यमंत्री

चिंतन शिविर 3.0 से विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण को मिलेगी नई दिशा : मुख्यमंत्री

रायपुर  विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण की दीर्घकालिक रणनीति, सुशासन को और अधिक प्रभावी बनाने तथा…

6 hours ago