राजनांदगांव, बांग्लादेश के मयम सिंह इलाके में 30 वर्षीय दीपू चंद्र दास की हत्या के मामले में हिन्दू जागरण मंच ने आक्रोश जताया। उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग पर सोमवार दोपहर कलेक्टर को एक ज्ञापन सौंपा। उन्होंने बताया बिना किसी कारण केवल हिन्दू होने के कारण युवक को अर्ध नग्न किया, बीच चौराह में मारपीट की और उसे जिंदा जला दिया गया। हिन्दुओं को प्रताड़ित कर उनका धर्म परिवर्तन कराने का प्रयास किया जा रहा है। धर्म परिवर्तन नहीं करने पर उन्हें प्रताड़ित किया जा रहा है।
बांग्लादेश ने इस घटना को अंजाम देकर भारत के करोड़ों हिन्दुओं को ठेस पहुंचाई है। हिन्दू जागरण मंच ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नाम एक ज्ञापन सौंप कर हिन्दुओं पर होने वाले अत्याचार पर रोक लगाने की मांग की है। ज्ञापन सौंपने के दौरान सुशील लड्ढा, हरीश भानुशाली, आनंद गुप्ता, प्रभात गुप्ता, नीलू साहू, सविता बोस, मनोज गोलछा, महेन्द्र जंघेल, मुकेश सोनी, विष्णु सिन्हा, कुबेर साहू, राजू साहू मौजूद थे।
सूरजपुर/ रायपुर. प्रदेश के वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप के मार्गदर्शन तथा प्रधान मुख्य…
रायपुर. उप मुख्यमंत्री अरुण साव किरंदुल में तहसील साहू संघ द्वारा आयोजित कर्मा महोत्सव, नवीन…
बीएमएचआरसी में 12 किलो के जटिल ओवरी ट्यूमर की सफल सर्जरी -बड़ी आंत, पेशाब की…
दंतेवाड़ा. पश्चिम एशिया में उपजे मौजूदा संकट और उससे उत्पन्न परिस्थितियों को देखते हुए छत्तीसगढ़…
उप मुख्यमंत्री अरुण साव का बस्तर में निर्माण कार्यों का निरीक्षण जारी मिशन अमृत के…
नैनो उर्वरकों से खेती बन रही अधिक लाभकारी, किसानों को मिल रहे बेहतर परिणाम कम…