छत्तीसगढ़

Rajnandgaon : आचार्य विद्यासागर जी महाराज के द्वितीय समाधि स्मृति महोत्सव पर विशेष आवरण का विधिवत विमोचन किया गया…

राजनांदगांव, आचार्य विद्यासागर जी महाराज के द्वितीय समाधि स्मृति महोत्सव पर आज 27 जनवरी को डाक विभाग द्वारा उप डाकघर डोंगरगढ़ में विशेष आवरण आचार्य विद्यासागर जी महाराज के तप, त्याग एवं आध्यात्मिक विरासत के प्रति श्रद्धा अर्पित करने के उद्देश्य से जारी किया गया। कार्यक्रम श्रद्धा, सम्मान एवं गरिमा के बीच संपन्न हुआ। इस अवसर पर डाक विभाग से एमके शर्मा अधीक्षक राजनांदगांव संभाग और केपी तिवारी नायाब डाकपाल, प्रधान डाक घर राजनांदगांव मौजूद रहे।

विशेष आवरण आचार्य विद्यासागर जी महाराज के तप, त्याग एवं आध्यात्मिक विरासत पर प्रकाश डाला गया। सभी ने श्रद्धा सुमन अर्पित की। इससे पहले जबलपुर-रायपुर-जबलपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस का नाम जैन धर्म ग्रंथ मूकमाटी के नाम पर किया गया है। इस ट्रेन का राजनांदगांव स्टेशन में भव्य स्वागत किया गया था।

कार्यक्रम में जैन समाज से किशोरचंद जैन प्रेसिडेंट चंद्रगिरी तीर्थ, जेके जैन ट्रस्टी जैन मंदिर, सोपान जैन अखिल भारतीय स्वरूप योगी ट्रस्ट एवं आचार्य विद्यासागर समाधि स्थल, दीपेश जैन, अमित जैन, निखिल जैन, सुनील जैन, महेंद्र जैन, अमित जैन पार्षद, पलक जैन मौजूद रहे।

रायपुर-दुर्ग के लिए नांदगांव डाकघर आसान विकल्प बना राजनांदगांव डाकघर में पासपोर्ट सेवाओं के क्षेत्र में बड़ी सुविधा मिली है। रायपुर-दुर्ग के लिए राजनांदगांव डाकघर आसान विकल्प बन गया है। भारतीय डाक विभाग एवं विदेश मंत्रालय के संयुक्त उपक्रम के अंतर्गत छत्तीसगढ़ परिमंडल में संचालित पासपोर्ट सेवा केंद्रों की श्रृंखला में राजनांदगांव प्रधान डाकघर स्थित पीओपीएसके रायपुर, दुर्ग-भिलाई के नागरिकों के लिए सुविधाजनक विकल्प के रूप में उभर कर सामने आया है। यहां सभी ग्राहकों के लिए पासपोर्ट आवेदन करने, नवीनीकरण कराने व अन्य सेवाएं उपलब्ध हैं।

kgnews

Recent Posts

बिजली बिल पर लेट पेमेंट सरचार्ज की नई व्यवस्था उपभोक्ताओं के लिए राहत -पावर कंपनी

बिजली बिल पर लेट पेमेंट सरचार्ज की नई व्यवस्था उपभोक्ताओं के लिए राहत -पावर कंपनी

रायपुर  छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनी ने इस संबंध में तथ्यात्मक स्पष्टीकरण जारी करते हुए कहा…

10 hours ago
तिलहन उत्पादन बढ़ाने की दिशा में सशक्त पहल, कोटमीकला के किसानों को मिला उन्नत मूंगफली बीज

तिलहन उत्पादन बढ़ाने की दिशा में सशक्त पहल, कोटमीकला के किसानों को मिला उन्नत मूंगफली बीज

रायपुर  किसानों की आय बढ़ाने, तिलहनी फसलों के उत्पादन में वृद्धि करने और देश को…

11 hours ago
इंदौर के डायल-112 हीरोज रास्ता भटके 10 वर्षीय बालक को सुरक्षित दादा के सुपुर्द किया

इंदौर के डायल-112 हीरोज रास्ता भटके 10 वर्षीय बालक को सुरक्षित दादा के सुपुर्द किया

भोपाल इंदौर जिले के थाना खजराना क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशील एवं तत्पर कार्रवाई…

11 hours ago
पक्के घर ने बदली जिंदगी : पीएम जनमन आवास योजना से कृष्णा बैगा के सपनों को मिला अपना आशियाना

पक्के घर ने बदली जिंदगी : पीएम जनमन आवास योजना से कृष्णा बैगा के सपनों को मिला अपना आशियाना

रायपुर किसी भी परिवार के लिए अपना सुरक्षित और पक्का घर केवल चार दीवारों का…

11 hours ago
झाबुआ से देश को पोलियो मुक्त रखने का संकल्प

झाबुआ से देश को पोलियो मुक्त रखने का संकल्प

भोपाल  देश को पोलियो मुक्त बनाए रखने के राष्ट्रीय संकल्प के तहत महिला एवं बाल…

11 hours ago
ग्रिड में भेजी गई अतिरिक्त सोलर बिजली निर्धारित दर पर खरीदी जाएगी

ग्रिड में भेजी गई अतिरिक्त सोलर बिजली निर्धारित दर पर खरीदी जाएगी

रायपुर प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत घरों की छतों पर रूफटॉप सोलर संयंत्र…

11 hours ago