Rajnandgaon : आज से दुर्गा मोती माता मंदिर में कार्तिक पूर्णिमा पर पुन्नी मेला का आयोजन…

अंबागढ़ चौकी, ग्राम देवर सुर स्थित प्राचीन दुर्गा मोती माता मंदिर में कार्तिक पूर्णिमा पर दो दिवसीय पुन्नी महोत्सव 4 और 5 नवंबर को किया जाएगा। जस गीत भक्तिमय डांस और रंगारंग झांकियों का प्रदर्शन किया जाएगा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होंगे। महोत्सव की शुरुआत 4 नवंबर को रात 8 बजे जस गीत एवं भक्तिमय रिकॉर्डिंग डांस कार्यक्रम से होगी जो सुबह 4 बजे पुन्नी स्नान तक अनवरत चलेगा। अगले दिन 5 नवंबर को सुबह 10 बजे से प्रसिद्ध मां शीतला जस झांकी परिवार रेवाडीह राजनांदगांव और जय अंबेश्वरी जस झांकी मोंगरा बैराज की रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुति दर्शकों को मंत्रमुग्ध करेगी।

मंदिर के पुजारी नारायण सलामे ने बताया कि पुरातन काल में चांदा राज व अंबागढ़ जमींदारी क्षेत्र की प्रमुख देवी शक्ति दुर्गा मोती माता का यह मंदिर प्राचीन एवं चमत्कारी शक्तिपीठ है। यहां सैकड़ों वर्षों से माता की पाषाण अवतरित मूर्ति केवल धड़ के रूप में बिना सिर दुर्लभ स्वरूप में विराजमान है। क्षेत्रवासी अपने हर सुख.दुख में माता के समक्ष प्रथम अर्जी लगाते हैं। श्रद्धालुओं का विश्वास है कि माता भक्तों के सभी कष्ट हरती है और मनोकामनाएं पूर्ण करती है।

पीढ़ियों से क्षेत्रवासियों के लिए विश्वास का प्रतीक मंदिर समिति के सचिव संतोष हारमे ने कहा कि दुर्गा मोती माता का यह पवित्र धाम कई पीढ़ियों से क्षेत्रवासियों के लिए आशा एवं विश्वास का प्रतीक रहा है। पिछले 28 वर्षों से चैत्र नवरात्र में ज्योत स्थापित की जा रही है। पुन्नी स्नान के लिए बढ़ती आस्था को देखते हुए पिछले वर्ष से 12 गांवों की सहभागिता से मंदिर परिसर में पुन्नी महोत्सव आयोजित हो रहा है।

kgnews

Recent Posts

CG : मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने स्वास्थ्य योजनाओं की समीक्षा की …

CG : मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने स्वास्थ्य योजनाओं की समीक्षा की …

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही : मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. रामेश्वर शर्मा ने आज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र…

13 minutes ago
वायरल गर्ल के पति को बड़ा झटका, अग्रिम जमानत याचिका खारिज; कोर्ट बोला- सबूतों से छेड़छाड़ की आशंका

वायरल गर्ल के पति को बड़ा झटका, अग्रिम जमानत याचिका खारिज; कोर्ट बोला- सबूतों से छेड़छाड़ की आशंका

खरगोन महाकुंभ से वायरल हुईं मोनालिसा ने इसी साल 11 मार्च को अपने बॉयफ्रेंड फरमान…

26 minutes ago
CG : भाई और जीजा पर जानलेवा हमला …

CG : भाई और जीजा पर जानलेवा हमला …

गरियाबंद। जिले के अमलीपदर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम घुमरापदर से एक ऐसी घटना सामने आई…

33 minutes ago
CG : सुरक्षा गार्ड पर हमला, विशाल मेगा मार्ट के पार्किंग साइड में वारदात …

CG : सुरक्षा गार्ड पर हमला, विशाल मेगा मार्ट के पार्किंग साइड में वारदात …

जगदलपुर। शहर के धरमपुरा स्थित विशाल मेगा मार्ट में कार पार्किंग को लेकर हुए विवाद…

2 hours ago
CG : पक्षियों पर आसमानी बिजली गिरी, 6 की मौत …

CG : पक्षियों पर आसमानी बिजली गिरी, 6 की मौत …

कोरबा। जिले के रामपुर गांव के ईमली पेड़ पर आशियाना बनाए 6 साइबेरियन पक्षियों की…

2 hours ago
CG : शराबियों का सेफ अड्डा बना स्कूल, टूटे कांच से बच्चा घायल …

CG : शराबियों का सेफ अड्डा बना स्कूल, टूटे कांच से बच्चा घायल …

धमतरी। कोलियारी स्थित शासकीय प्राथमिक और माध्यमिक स्कूल असामाजिक तत्वों का अड्डा बन चुका है।…

2 hours ago