छत्तीसगढ़

Rajnandgaon : जिला सामाजिक सुरक्षा व दिव्यांग सशक्तिकरण जिला स्तरीय जागरूकता शिविर का आयोजन किया…

रायगड़ा, जिला परिषद सभाकक्ष में जिला सामाजिक सुरक्षा व दिव्यांग सशक्तिकरण विभाग ने माता–पिता एवं वरिष्ठ नागरिक भरण-पोषण व कल्याण अधिनियम–2007 पर शनिवार को जिला स्तरीय जागरूकता शिविर का आयोजन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अतिरिक्त जिला कलेक्टर (सामान्य) नवीन चंद्र नायक ने की।

अतिरिक्त जिला कलेक्टर नवीन चंद्र नायक ने माता–पिता के महत्व और बच्चों की जिम्मेदारियों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि हमारी पहचान हमारे माता–पिता से है, इसलिए उनके अंतिम श्वास तक सेवा करना प्रत्येक संतान का कर्तव्य है। उन्होंने बुढ़ा शब्द के प्रयोग से बचते हुए वरिष्ठ नागरिक शब्द के सम्मानजनक उपयोग पर जोर दिया। अन्य अतिथियों ने पारिवारिक जिम्मेदारियों, वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान और सुरक्षा की आवश्यकता पर बल दिया। कार्यक्रम में पारिवारिक विवाद, एकाकीपन, स्वास्थ्य समस्याओं जैसे विषयों पर चर्चा की गई और माता–पिता व वरिष्ठ नागरिक भरण-पोषण व कल्याण अधिनियम 2007 के प्रावधानों की विस्तृत जानकारी दी गई।

इस अवसर पर वरिष्ठ नागरिकों को पेंशन भी प्रदान की गई। कार्यक्रम का संचालन जिला सामाजिक सुरक्षा अधिकारी श्रीकांत कुमार पाणिग्रही ने किया। हेल्प एज इंडिया एनजीओ की ओर से देवश्री ब्रह्मा और रंजय कुमार दास ने अधिनियम से संबंधित कानूनी अधिकारों व प्रक्रियाओं की जानकारी देकर उपस्थित लोगों को जागरूक किया। इस मौके पर जिला परिषद अध्यक्ष सरस्वती माझी, पंचायत समिति अध्यक्ष टुनी हुइका, जिला सूचना व जनसंपर्क अधिकारी बसंत कुमार प्रधान, वरिष्ठ नागरिक कल्याण संघ के अध्यक्ष विनोद चंद्र पंडा, रायगड़ा नगरपालिका की उपाध्यक्ष शुभ्रा पंडा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

kgnews

Recent Posts

नो यूरिया से आसान हुई खेती, किसान गुलाबचंद राठौर को मिल रहे बेहतर परिणाम

नो यूरिया से आसान हुई खेती, किसान गुलाबचंद राठौर को मिल रहे बेहतर परिणाम

रायपुर राज्य शासन द्वारा कृषि क्षेत्र में आधुनिक तकनीकों के उपयोग को बढ़ावा देने के…

6 hours ago
प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से बदली तस्वीर, ग्रामीणों को मिली आवागमन, शिक्षा और स्वास्थ्य की बेहतर सुविधा

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से बदली तस्वीर, ग्रामीणों को मिली आवागमन, शिक्षा और स्वास्थ्य की बेहतर सुविधा

रायपुर  बीजापुर जिले के भैरमगढ़ विकासखंड के अतिसंवेदनशील और पूर्व नक्सल प्रभावित अबुझमाड़ क्षेत्र में…

6 hours ago
रंग, रचनात्मकता और संस्कृति का महोत्सव बना ‘आकार-2026’

रंग, रचनात्मकता और संस्कृति का महोत्सव बना ‘आकार-2026’

रायपुर छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक परंपराओं, हस्तशिल्प, संगीत, नृत्य और आधुनिक रचनात्मकता के अद्भुत संगम…

6 hours ago
भोपाल में बुजुर्ग महिला की निर्मम हत्या, जंगल में मिला शव, लूटपाट की आशंका

भोपाल में बुजुर्ग महिला की निर्मम हत्या, जंगल में मिला शव, लूटपाट की आशंका

भोपाल राजधानी के देहात क्षेत्र के नज़ीराबाद में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने…

6 hours ago
भारत, जर्मन संबंधों को मिला है नया आयाम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भारत, जर्मन संबंधों को मिला है नया आयाम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मंगलवार को समत्व भवन (मुख्यमंत्री निवास) में जर्मनी के…

6 hours ago
“हमारे शिक्षक” ऐप के माध्यम से AI आधारित सत्यापन और जियो-फेंसिंग तकनीक से सुनिश्चित हो रही वास्तविक उपस्थिति

“हमारे शिक्षक” ऐप के माध्यम से AI आधारित सत्यापन और जियो-फेंसिंग तकनीक से सुनिश्चित हो रही वास्तविक उपस्थिति

भोपाल  स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा विकसित "हमारे शिक्षक" ऐप प्रदेश के शिक्षकों एवं कर्मचारियों की…

6 hours ago