Home » Rajnandgaon : जुआ खेल रहे 7 लोगों को किया गिरफ्तार, 9100 रुपए नकद व ताशपत्ती जब्त…

Rajnandgaon : जुआ खेल रहे 7 लोगों को किया गिरफ्तार, 9100 रुपए नकद व ताशपत्ती जब्त…

06/02/2026
cropped-cropped-cropped-11-final-kg-logo-Copy-1.png

छुईखदान पुलिस ने खेत में जुआ खेल रहे 7 लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से 9100 रुपए नकद व ताशपत्ती जब्त की गई है। छुईखदान पुलिस ने बताया कि बुधवार दोपहर शहर से लगे खेत में जुए के फड़ जमे होने की सूचना मिली।

इसके बाद टीम ने मौके पर दबिश दी। जहां से भारत कुंभकार, लोकेश दास, मुकेश वैष्णव, अशोक सार्वा, रमेश देवांगन, चेतन देवांगन और दिनेश कुंभकार को हिरासत में लिया गया। जुआ एक्ट में कार्रवाई की गई है।

Leave a comment