राजनांदगांव, अंबागढ़ चौकी में तेज रफ्तार ट्रेलर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे मौजूद ढाबा में जा घुसी। घटना में ढाबे की छत दीवार शेड और सामान बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। घटना के वक्त ढाबा बंद था जिसकी वजह से कोई जनहानि नहीं हुई है।
घटना शुक्रवार सुबह 6 बजे की है। चौकी पुलिस ने बताया कि ग्राम गुंडरदेही में सड़क किनारे न्यू संगवारी ढाबा है। जो कुछ दिनों से बंद है। ढाबे का संचालक प्रदीप सिन्हा भीतर के कमरे में सोया था। तभी सुबह 6 बजे ट्रेलर क्रमांक सीजी 04 पीडी 0559 अनियंत्रित होकर सीधे ढाबा में जा घुसा। ट्रेलर में पत्थर लोड था। हादसे में ढाबा का कई हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है।
भोपाल जबलपुर जिले के थाना मझौली क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्परता एवं संवेदनशील कार्यवाही…
रायपुर छत्तीसगढ़ के शिक्षा विभाग में अब ढर्रे पर काम नहीं चलेगा। लोक शिक्षण संचालनालय…
रायपुर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने रेशम उत्पादन बढ़ाने पर विशेष बल देते हुए विभागीय…
भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा साइबर अपराधों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही…
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर में संस्कृति विभाग एवं छत्तीसगढ़ फिल्म विकास…
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हायर सेकेंडरी (कक्षा 12वीं) की द्वितीय अवसर की परीक्षा-…