राजनांदगांव, शेयर ट्रेडिंग से रकम दोगुना करने का झांसा देकर लोगों को 82 लाख 50 हजार रुपए ठगने वाले आरोपी को बसंतपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
मामला दर्ज होने के बाद आरोपी फरार हो गया था, जिसके पुलिस टीम ने गाजियाबाद से पकड़ा है। बसंतपुर थाना प्रभारी एमन साहू ने बताया कि शहर के गोकुलधाम में रहने वाले आरोपी धनीराम सिन्हा ने अपने परिचित के लोगों को ऑनलाइन शेयर ट्रेडिंग की जानकारी दी। जिसमें रुपए लगाने पर दोगुना मुनाफा होने की बात कही। धनीराम की बात में आकर अलग-अलग लोगों ने कुल 82 लाख 50 हजार रुपए उसके बताए खातों में जमा किया। लेकिन किसी को भी मूल रकम तक वापस नहीं मिली। इसके बाद सभी ने मामले की शिकायत दर्ज कराई। फरार चल रहे धनीराम िसन्हा को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। आरोपी से 4 एटीएम कार्ड, 1 पासबुक व 3 मोबाइल फोन भी जब्त किया है।
भोपाल मध्यप्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर की तबीयत बिगड़ गई है। तबीयत ज्यादा…
रायपुर. देश में पहली बार छत्तीसगढ़ राज्य के द्वारा “ईज ऑफ डूइंग बिजनेस (विनियमन-मुक्ति एवं…
धार धार भोजशाला विवाद मामले में मुस्लिम पक्ष एक बार फिर सुप्रीम कोर्ट पहुंचा. मामले…
बीजापुर । जिला परियोजना लाईवलीहूड कॉलेज सोसायटी जिला बीजापुर में जिला प्रशासन एवं आजीविका महाविद्यालय…
धमतरी । शिक्षा सत्र 2026-27 में प्रयास आवासीय विद्यालयों में कक्षा नवमीं में प्रवेश के…
जगदलपुर : छत्तीसगढ़ राज्य में संचालित प्रयास आवासीय विद्यालयों के सत्र 2026-27 की कक्षा 9…