Rajnandgaon : प्रधान पाठक को सेवानिवृत्ति के अवसर पर दी बिदाई…

राजनांदगांव, जिले के ग्राम पंचायत बरगा में प्राथमिक शाला के प्रधानपाठक प्रदूमन कुमार साहू को उनके सेवानिवृत्ति के अवसर पर दिल छू लेने वाली विदाई दी गई। 43 वर्षों की अपनी सेवा में से लगभग 33 वर्ष उन्होंने ग्राम पंचायत बरगा के शासकीय प्राथमिक शाला में बिताए थेए और यही कारण था कि उन्हें विदाई देने के लिए पूरा गांव एकत्रित हो गया।

यह दृश्य बेहद भावुक थाए जब ग्राम वासियों ने इस विदाई को एक बड़े उत्सव के रूप में मनाया। बुजुर्ग महिलाएंए युवा लड़के और बच्चे सभी की आंखों में आंसू थे। यह बहुत ही दुर्लभ होता है जब किसी शासकीय कर्मचारी को इस तरह का सम्मान और श्रद्धा मिलती हैए और उनके जाने का दुख पूरे गांव में साफ नजर आ रहा था। साहू ने अपने कार्यकाल में न केवल शिक्षा के क्षेत्र में अपने योगदान से गांव की तस्वीर बदलने की कोशिश कीए बल्कि उन्होंने ग्रामीणों के साथ मिलकर शिक्षा के प्रति जागरूकता भी बढ़ाई।

उनकी विदाई में ग्रामवासियों ने न केवल सम्मान की भावनाओं को व्यक्त कियाए बल्कि उनके साथ बिताए गए समय की यादों को भी साझा किया। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी ने अपने दिल से उन्हें शुभकामनाएं दीं और उनके योगदान के लिए उन्हें सलाम किया।

kgnews

Recent Posts

CG : भोरमदेव धाम में शुरू हुआ ईको ट्रेल, डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने किया शुभारंभ …

CG : भोरमदेव धाम में शुरू हुआ ईको ट्रेल, डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने किया शुभारंभ …

कबीरधाम। जिले के प्रसिद्ध धार्मिक एवं पर्यटन स्थल भोरमदेव धाम में पर्यावरण संरक्षण और पर्यटन…

42 minutes ago
CG : बिलासपुर में हाईटेंशन तार की चपेट में आए 5 मजदूर, मचा हड़कंप …

CG : बिलासपुर में हाईटेंशन तार की चपेट में आए 5 मजदूर, मचा हड़कंप …

बिलासपुर। शहर के सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में स्ट्रीट लाइट लगाने के दौरान बड़ा हादसा हो…

53 minutes ago
CG : रायपुर में बड़ा हादसा: प्राचीन बावड़ी में खेलते-खेलते डूबे दो मासूम …

CG : रायपुर में बड़ा हादसा: प्राचीन बावड़ी में खेलते-खेलते डूबे दो मासूम …

धरसीवां। राजधानी रायपुर के धरसीवां क्षेत्र स्थित कुंबरगढ़ के प्राचीन चतुर्भुजी मंदिर परिसर में शनिवार…

57 minutes ago
CG : दर्दनाक सड़क हादसे: दो दुर्घटनाओं में 4 लोगों की मौत …

CG : दर्दनाक सड़क हादसे: दो दुर्घटनाओं में 4 लोगों की मौत …

सरगुजा। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में शुक्रवार रात सड़क हादसों ने चार परिवारों की खुशियां…

1 hour ago
CG : छत्तीसगढ़ में चंदन के पेड़ों की चोरी, 5 पेड़ काटकर ले गए चोर …

CG : छत्तीसगढ़ में चंदन के पेड़ों की चोरी, 5 पेड़ काटकर ले गए चोर …

बालोद। जिले में कीमती चंदन के पेड़ों की चोरी का मामला सामने आया है। बालोद…

1 hour ago