छत्तीसगढ़

Rajnandgaon : भागवताचार्य युवराज पांडे ने संबोधित किया : जात-पांत को छोड़कर समस्त सनातनी हिंदुओं को एक होना पड़ेगा…

राजनांदगांव, हिंदू संस्कार राष्ट्र का आधार है, इसे तय मानकर हिंदू जागरण की दिशा को नई ऊर्जा और चेतना प्रदान करने सर्व हिंदू समाज द्वारा सनातन संस्कृति, सनातन धर्म एवं सामाजिक एकता के प्रतीक सनातनी हिंदुओं को एकजुट रखने का प्रयास सर्व हिंदू समाज कर रहा है। रविवार को काली माई मंदिर भरकापारा, रामाधीन मार्ग, गुड़ाखू लाइन, गंज लाइन, भारत माता बस्ती द्वारा बालाजी मंदिर पुराना गंज चौक में हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। प्रमुख वक्ता युवराज पांडे ने भगवान बालाजी के दर्शन किए एवं विशाल सभा को संबोधित किया।

प्रतिदिन पड़ोसी देशों में होने वाली घटनाओं को ध्यान में रख सर्व हिंदू समाज हिंदू सम्मेलनों से संदेश देना चाहता है कि जात-पांत को छोड़कर समस्त सनातनी हिंदुओं को एक होना पड़ेगा। सम्मेलन को विभिन्न धर्म गुरुओं के अलावा भागवताचार्य युवराज पांडे ने संबोधित किया। वक्ताओं ने हिंदू समाज को अपने मन से भेदभाव मिटाने और सामाजिक समरसता बल दिया। हिंदू सम्मेलन में बस्ती के मठ मंदिरों के पुजारी एवं विभिन्न समाज के वरिष्ठों का सम्मान किया गया।

तीन स्थानों से निकली शोभायात्रा का तिरंगा चौक में समागम: काली माई मंदिर भरकापारा, रामायण प्रचार समिति ब्राह्मणपारा एवं मां लक्ष्मी मंदिर समता मंच के पास से महिलाओं द्वारा कलश यात्रा निकाली गई। तीनों जगह से निकली कलश यात्रा का तिरंगा चौक में समागम हुआ। अतिथियों के उद्बोधन के बाद प्रसादी वितरण का कार्यक्रम सामाजिक संस्था बाल समाज द्वारा संपन्न कराई गई। इस सम्मेलन में समस्त सनातनियों को आमंत्रित करने एक दिन पहले बाइक रैली निकाली गई थी।

देवियों की वेशभूषा धारण किए बच्चे मंच में विराजित मंच में सात देवियों की वेशभूषा धारण कर बच्चों को विराजित किया गया। समाज को संदेश देने नाट्य एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम संपन्न हुए। गायत्री स्कूल के बच्चों ने देशभक्ति पूर्ण मंचीय प्रस्तुती दी। धर्मांतरण से संबधित प्रस्तुती एवं गीत पेश किया। प्रज्ञा गुप्ता ने राजकीय गीत अरपा पैरी के धार की प्रस्तुती दी। प्रज्ञा गुप्ता ने अतिथियों का स्वागत सम्मान किया गया। शहर में निकली कलश यात्रा का शहर में पुष्प वर्षा से स्वागत हुआ। राष्ट्रीय स्वयं सेविका ऋचा शर्मा ने मातृ शक्ति पर उद्बोधन किया। इस अवसर पर डॉ. मिथलेश शर्मा ने प्रतिवेदन पेश किया।

kgnews

Recent Posts

CG : सुशासन तिहार 2026 : कस्तूरा में आयोजित जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर में हितग्राहियों को मिला योजनाओं का लाभ

CG : सुशासन तिहार 2026 : कस्तूरा में आयोजित जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर में हितग्राहियों को मिला योजनाओं का लाभ

प्रधानमंत्री आवास की चाबी और राशन कार्ड वितरण से ग्रामीणों के चेहरे खिले रायपुर, मुख्यमंत्री…

2 minutes ago
CG : 7 वार्डों में पानी सप्लाई नहीं, लोग परेशान …

CG : 7 वार्डों में पानी सप्लाई नहीं, लोग परेशान …

जगदलपुर। शहर में भीषण गर्मी के बीच स्वच्छ पेयजल व्यवस्था बनाए रखने के लिए नगर…

6 minutes ago
CG : समाधान शिविर बना जिंदगी का यादगार पल

CG : समाधान शिविर बना जिंदगी का यादगार पल

ट्राइसाइकिल ने आसान किया दिव्यांग छात्र नागेश देशमुख का सफर धमतरी, धमतरी विकासखंड के ग्राम…

7 minutes ago
CG : SDM के आश्वासन के बाद बघेल, सिंहदेव समेत कांग्रेसियों ने खत्म किया धरना …

CG : SDM के आश्वासन के बाद बघेल, सिंहदेव समेत कांग्रेसियों ने खत्म किया धरना …

रायपुर। उत्तर छत्तीसगढ़ में बीते तीन दिनों से चली कांग्रेस के हल्ला बोल का प्रभावी…

10 minutes ago
भीषण गर्मी का असर, सनबर्न के मरीज बढ़े; त्वचा में जलन और धब्बों की शिकायतें

भीषण गर्मी का असर, सनबर्न के मरीज बढ़े; त्वचा में जलन और धब्बों की शिकायतें

जगदलपुर. बस्तर में बढ़ती गर्मी अब केवल तापमान तक सीमित नहीं रही, बल्कि लोगों की…

38 minutes ago
MP के 2 IPS अधिकारियों को केंद्र की बड़ी जिम्मेदारी, अनुभव का मिला बड़ा इनाम

MP के 2 IPS अधिकारियों को केंद्र की बड़ी जिम्मेदारी, अनुभव का मिला बड़ा इनाम

रायपुर   प्रदेश के 2 IPS अफसरों को बड़ी जिम्मेदारी से नवाजा गया है। नीतू कमल…

44 minutes ago