छत्तीसगढ़

Rajnandgaon : मिल का टापा अचानक ​नीचे गिरने से एक मजदूर मौत…

राजनांदगांव, राइस मिल का टापा (घर्षण रोलर) फटकर नीचे गिर गया। जिसमें दबने से एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं दो गंभीर रुप से घायल है। जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल रेफर किया गया है। घटना चिचोला के महाराजपुर में मौजूद गुरुदेव राइस मिल में शनिवार शाम 5 बजे करीब हुई है।

चिचोला पुलिस ने बताया कि राइस मिल में चावल तैयार करने का काम चल रहा था। जिसमें करीब 5 से 10 मजदूर लगे हुए थे। इसी दौरान मिल का टापा जो धान से छिलके को अलग कर चावल में बदलता है। वह फटकर अचानक ​नीचे गिर गया। टापा काफी भारी था और उसमें चावल भी भरा हुआ था। जिसके गिरने से नीचे काम कर रहे मजदूर मुकेश और उसके साथी दब गए। हादसे में मजदूर मुकेश की मौके पर मौत हो गई। वहीं दो अन्य मजदूरों को इलाज के लिए छुरिया हॉस्पिटल लाया गया। जहां से मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। घटना की सूचना मिलते ही चिचोला पुलिस की टीम जांच के लिए पहुंची। इधर हादसे के बाद मिल में अफरा-तफरा मच गई। ग्रामीणों की भीड़ भी मिल के सामने जुट गई है।

मरम्मत नहीं की गई राइस मिल में काम करने वाले मजदूरों ने बताया कि मिल का टापा काफी पुराना हो चुका था। जिसमें पूरे समय धान से चावल बनाने का काम चलता था। पुराना होने के बाद भी इसका नियमित रुप से ​मरम्मत नहीं किया जा रहा था। इसी के चलते हादसा हुआ है।

kgnews

Recent Posts

प्रभारी सचिव अंकित आनंद ने केरे गांव के होमस्टे का किया अवलोकन

प्रभारी सचिव अंकित आनंद ने केरे गांव के होमस्टे का किया अवलोकन

प्रभारी सचिव अंकित आनंद ने केरे गांव के होमस्टे का किया अवलोकन ग्रामीण पर्यटन के…

17 minutes ago
भोजशाला पहुंचे विधायक रामेश्वर शर्मा, बोले- मुस्लिम समाज सत्य स्वीकार कर धरोहर हिंदुओं को सौंपे

भोजशाला पहुंचे विधायक रामेश्वर शर्मा, बोले- मुस्लिम समाज सत्य स्वीकार कर धरोहर हिंदुओं को सौंपे

धार धार की ऐतिहासिक भोजशाला में मंगलवार को हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा ने मां वाग्देवी…

1 hour ago
पारंपरिक खेती छोड़ करेले से बदली किस्मत, किसान दीपक ने कमाए 2.95 लाख रुपये का शुद्ध मुनाफा

पारंपरिक खेती छोड़ करेले से बदली किस्मत, किसान दीपक ने कमाए 2.95 लाख रुपये का शुद्ध मुनाफा

पारंपरिक फसल छोड़ अपनाई करेले की आधुनिक खेती महासमुंद के प्रगतिशील किसान दीपक को हुआ…

2 hours ago
प्रभारी सचिव अंकित आनंद ने की जिले के विकास कार्यों की व्यापक समीक्षा

प्रभारी सचिव अंकित आनंद ने की जिले के विकास कार्यों की व्यापक समीक्षा

प्रभारी सचिव अंकित आनंद ने की जिले के विकास कार्यों की व्यापक समीक्षा स्वास्थ्य, शिक्षा,…

2 hours ago
नर्मदापुरम में भूकंप से कांपी धरती, 3.8 तीव्रता के झटकों से दहशत में ग्रामीण

नर्मदापुरम में भूकंप से कांपी धरती, 3.8 तीव्रता के झटकों से दहशत में ग्रामीण

नर्मदापुरम  नर्मदापुरम जिले के केसला ब्लॉक के ग्राम चिचवानी और छीतापुरा क्षेत्र में सोमवार रात…

2 hours ago
राजनांदगांव : जाति प्रमाण पत्र मुद्दे पर राजनांदगांव में ज्ञापन सौंपेंगे कर्मचारी और सामाजिक संगठन …

राजनांदगांव : जाति प्रमाण पत्र मुद्दे पर राजनांदगांव में ज्ञापन सौंपेंगे कर्मचारी और सामाजिक संगठन …

राजनांदगांव । जाति प्रमाण पत्र से जुड़े मुद्दों को लेकर बुधवार 10 जून को राजनांदगांव…

2 hours ago