छत्तीसगढ़

Rajnandgaon : राष्ट्रभक्ति की भावना को लोगों तक पहुंचाने अभाविप ने तिरंगा यात्रा निकाली…

राजनांदगांव, भारत माता के प्रति समर्पण, राष्ट्रभक्ति की भावना को लोगों तक पहुंचाने, राष्ट्रीय चेतना का संचार करने वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर अभाविप ने तिरंगा यात्रा निकाली। तिरंगा यात्रा प्रमुख मार्गों से गुजरी जिसमें बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं, युवाओं एवं राष्ट्रप्रेमी नागरिकों ने सहभागिता की। शुभारंभ राष्ट्रगान और भारत माता की जयघोष से हुआ। तिरंगा लिए विद्यार्थी वंदे मातरम् और भारत माता की जय के गगनभेदी नारों के साथ आगे बढ़ते रहे। शहर राष्ट्रभक्ति के रंग में दिखा। नगरवासियों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया।

मुख्य अतिथि पूर्व सांसद अभिषेक सिंह रहे। उन्होंने कहा वंदे मातरम् केवल गीत नहीं, भारत की आत्मा, संस्कृति और स्वतंत्रता संग्राम की चेतना का प्रतीक है। कबड्डी संघ के अध्यक्ष ऋषि देव चौधरी ने कहा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद युवाओं में नेतृत्व के साथ चरित्र, अनुशासन और राष्ट्र सेवा की भावना का विकास करती है, जो समाज हित में जरूरी है। तिरंगा यात्रा में प्रतीक गढ़वाल, हर्ष वर्मा, भूपेंद्र पाल, जीत शर्मा, वेणुका, कुलदीप पाल, चैतन्य द्विवेदी, युक्ता मांडवी, प्रिया, यश श्रीवास्तव, ओजस ऊईके, मोहित साहू रुस्तम मौजूद रहे। प्रांत सहमंत्री अमन नामदेव ने कहा इस तिरंगा यात्रा का उद्देश्य युवाओं में राष्ट्र के प्रति कर्तव्य बोध एवं सेवा भावना को जागृत करना है। छात्रा प्रमुख पूर्वा समर्थ, जिला संयोजक धनंजय पांडे मौजूद रहे। नगर मंत्री अक्षत श्रीवास्तव ने कहा तिरंगा यात्रा भारत माता के प्रति आस्था, समर्पण और राष्ट्रभक्ति की सशक्त अभिव्यक्ति है। बताया गया कि आयोजन को सफल बनाने में सहयोग के लिए आभार जताया। आयोजन में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं की मौजूदगी रही।

kgnews

Recent Posts

रायपुर में होगा राज्य स्तरीय सहकारी सम्मेलन और सहकार संकल्प दौड़ का भव्य आयोजन

रायपुर में होगा राज्य स्तरीय सहकारी सम्मेलन और सहकार संकल्प दौड़ का भव्य आयोजन

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के मुख्य आतिथ्य में 3 और 4 जुलाई को राजधानी…

8 hours ago
संकट की घड़ी में बना सहारा: प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना से मिला दो लाख रुपये का आर्थिक संबल

संकट की घड़ी में बना सहारा: प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना से मिला दो लाख रुपये का आर्थिक संबल

रायपुर  मुख्यमंत्रीविष्णु देव साय के नेतृत्व में केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का…

8 hours ago
ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु रायपुर में राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित

ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु रायपुर में राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित

रायपुर छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल के क्षेत्रीय कार्यालय, रायपुर द्वारा ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 के…

8 hours ago
स्‍वच्‍छ एवं हरित विद्यालय की राष्‍ट्रीय रेटिंग में मध्‍यप्रदेश की उल्‍लेखनीय उपलब्‍ध‍ि

स्‍वच्‍छ एवं हरित विद्यालय की राष्‍ट्रीय रेटिंग में मध्‍यप्रदेश की उल्‍लेखनीय उपलब्‍ध‍ि

भोपाल स्‍कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग भारत सरकार द्वारा घोषित स्वच्छ एवं हरित विद्यालय रेटिंग…

8 hours ago
शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने बस्तर संभाग की शिक्षा व्यवस्था की समीक्षा की

शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने बस्तर संभाग की शिक्षा व्यवस्था की समीक्षा की

रायपुर  शिक्षा मंत्री   गजेंद्र यादव ने आज  बुधवार को बस्तर कलेक्टोरेट के प्रेरणा सभाकक्ष में…

9 hours ago
डीजीपी कैलाश मकवाणा से यूएन विमेन इंडिया की कंट्री रिप्रेजेंटिव शोको इशिकावा ने की सौजन्‍य भेंट

डीजीपी कैलाश मकवाणा से यूएन विमेन इंडिया की कंट्री रिप्रेजेंटिव शोको इशिकावा ने की सौजन्‍य भेंट

भोपाल  महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में मध्यप्रदेश पुलिस…

9 hours ago