जबलपुर

आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत एक दिवसीय प्रवास पर जबलपुर पहुंचे। शहर में मोहन भागवत केशव कुटी में रुके हुए हैं। निजी कार्यक्रम में शामिल होने आए मोहन भागवत का जबलपुर प्रवास काफी अहम माना जा रहा है। मध्यप्रदेश विधानसभा की 230 सीटों पर 17 नवम्बर को मतदान हो चुका है। 3 दिसंबर को होने वाली मतगणना के ठीक पहले उनके दौरे के कई मायने निकल रहे हैं। केशव कुटी के आसपास सुरक्षा के सारे इंतजाम किये गए है।

मोहन भागवत को z सुरक्षा मिली हुई है। इसके चलते उनसे मिलने वालो की संख्या भी सीमित है। बताया जाता है कि मोहन भागवत महाकौशल के सह प्रांत कार्यवाहक उत्तम बनर्जी के यंहा आयोजित विवाह समारोह में शामिल होने आए हुए है।

सीक्रेट रखा गया भागवत के दौरे को

मोहन भागवत के जबलपुर आगमन को पूरी तरह से गोपनीय रखा गया है। मध्यप्रदेश के विधानसभा चुनाव में इस बार आरएसएस कमान संभाली थी और हर टूटी और बिखरी कड़ी को संघ ने जोड़ने का कार्य किया है। इस बार विधानसभा चुनाव में संघ ने बीजेपी संगठन को पीछे छोड़ दिया और चुनाव में अपनी सक्रियता बढ़ा दी थी। मोहन भागवत ने जबलपुर में संघ के विशेष पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओ से बात भी की।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *