2 चरणों में होगी प्रवेश काउंसलिंग

भोपाल

भारतीय चिकित्सा पद्धति राष्ट्रीय आयोग के जारी निर्देशों के अनुसार निजी आयुर्वेद, होम्योपैथी, यूनानी महाविद्लयों के 15 प्रतिशत ऑल इंडिया कोटे की सीटों पर प्रवेश की कार्यवाही एम.पी. ऑनलाइन के माध्यम से 2 चरणों में कराई जायेगी। इस संबंध में संचालनालय आयुष ने समय-सारणी जारी कर दी है।

प्रथम चरण में पंजीयन 15 से 19 सितंबर तक किया जा सकेगा। इसके बाद मेरिट सूची का प्रकाशन 20 सितंबर को किया जायेगा। इसी दिन रिक्त सीटों की स्थिति प्रदर्शित होगी। अभ्यार्थियों द्वारा महाविद्यालयों की प्राथमिकता क्रम का निर्धारण (च्वाइस फिलिंग, लॉकिंग तथा एडिट), 21 से 24 सितंबर तक किया जा सकेगा। इसके बाद सीट आवंटन 26 सितम्बर को दोपहर 12 बजे किया जायेगा। पं. खुशीलाल शर्मा शासकीय आयुर्वेद महाविद्यालय भोपाल में रिपोर्टिंग कर अभिलेख सत्यापन और अस्थाई प्रवेश प्राप्त करने की तिथि 27 से 29 सितंबर तक निर्धारित की गई है। प्रवेश निरस्तीकरण की कार्यवाही 27 सितंबर से 2 अक्टूबर तक की जा सकेगी।

द्वितीय चरण की समय-सारणी

आयुष संचालनालय ने द्वितीय चरण की काउंसलिंग की भी समय-सारणी जारी की है। इसके लिये पंजीयन 3 से 5 अक्टूबर तक किया जा सकेगा। मेरिट सूची का प्रकाशन 6 अक्टूबर और रिक्त सीटों की स्थिति इसी दिन प्रदर्शित की जायेगी। अभ्यार्थियों महाविद्यालयों की प्राथमिकता के क्रम का निर्धारण 7 से 8 अक्टूबर तक कर सकेंगे। सीट का आवंटन 10 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे होगा। पं. खुशीलाल शर्मा आयुर्वेद महाविद्यालय भोपाल में रिपोर्टिंग और अभिलेखों के सत्यापन की कार्यवाही 11 से 13 अक्टूबर तक शाम 5 बजे तक की जा सकेगी। प्रवेश निरस्तीकरण संबंधी कार्य 11 से 15 अक्टूबर तक होगा।

काउंसलिंग के नियम और निर्देशों की विस्तृत जानकारी विभागीय वेबसाइट www.ayush.mp.gov.in एवं एम.पी. ऑनलाइन पोर्टल www.mponline.gov.in पर प्राप्त की जा सकती है।

 

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *