ग्वालियर

ग्वालियर केंद्रीय जेल में तलाशी के दौरान चरस, गांजा, बीड़ी, सिगरेट व तंबाकू मिली है। इसके बाद दो जेल प्रहरियों को निलंबित कर दिया गया है। वहीं, एक कैदी को जेल की दीवार के पास से नशे का सामान समेटते पकड़ा गया था। जेल में नशे का सामान बांटे जाने की सूचना मिल रही थी। यह सामान रात में जेल दीवार के पास फेंके जाने की सूचना थी। बुधवार रात इसकी तस्दीक के लिए जेल में दीवार के पास चेकिंग की गई। इस दौरान कैदी इकबाल सामान के बोरी में समेटता पकड़ा गया। कैदी को पकड़कर जब पूछताछ की गई, तब उसने दो प्रहरियों दिनेश यादव व मनोज राजौरिया के नाम लिए। इसके बाद प्रहरियों की तलाशी ली गई। दिनेश के पास 7900 रुपए व मनोज के जूतों में गांजा जैसा सामान व बीड़ी मिली। तलाशी के दौरान 350 ग्राम गांजा भी मिला। कैदी के पास सामान से भरी बोरी भी बरामद की गई है।

जेल अधीक्षक विदित सरवैया का कहना है कि जेल में तलाशी के दौरान चरस व गांजा मिला है। प्रहरियों से नगदी व नशे का सामान भी मिला है। प्रहरियों को निलंबित कर कार्रवाई के लिए पत्र लिखा गया है।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *