59 चिकित्सा शिक्षकों की चयन सूची ज़ारी

59 चिकित्सा शिक्षकों की चयन सूची ज़ारी

प्रदेश के प्रत्येक नागरिक को गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधा समय पर और सुलभ रूप से प्राप्त हो सके

मेडिकल कॉलेजों में शिक्षा व्यवस्था होगी सुदृढ़ : उप मुख्यमंत्री शुक्ला

भोपाल

उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा है कि प्रदेश सरकार द्वारा स्वास्थ्य सेवाओं एवं चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में समन्वित रूप से संसाधनों और मानव संसाधन को सशक्त किया जा रहा है, जिससे प्रदेश के प्रत्येक नागरिक को गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधा समय पर और सुलभ रूप से प्राप्त हो सके। प्रदेश सरकार का संकल्प है कि प्रत्येक शासकीय मेडिकल कॉलेज में योग्य एवं अनुभवी संकाय की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। उन्होंने चयनित 59 चिकित्सा शिक्षकों को शुभकामनाएँ देते हुए अपेक्षा व्यक्त की कि वे सेवा, संवेदना और पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि यह नियुक्तियाँ चिकित्सा शिक्षा संस्थानों में शिक्षा व्यवस्था को मजबूती देंगी।

मध्यप्रदेश में चिकित्सा शिक्षा की गुणवत्ता को और अधिक सुदृढ़ एवं सुव्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से अप्रैल 2025 में प्राध्यापक, सह-प्राध्यापक एवं सहायक प्राध्यापक के शैक्षणिक पदों की भर्ती प्रक्रिया प्रारंभ की गई थी। इनमें प्राध्यापक के 90, सह-प्राध्यापक के 179 एवं सहायक प्राध्यापक के 201 इस प्रकार कुल 470 शैक्षणिक पद शामिल हैं। उक्त प्रक्रिया के अंतर्गत प्रथम चरण में जून माह में कुल 59 चिकित्सा शिक्षकों की चयन सूची जारी की गई है। इनमें 11 प्राध्यापक, 08 सह-प्राध्यापक और 40 सहायक प्राध्यापक सम्मिलित हैं।

Admin

Share
Published by
Admin

Recent Posts

CG : PMGSY सड़क निर्माण के नाम पर जंगलों पर चल रहा बुलडोजर …

CG : PMGSY सड़क निर्माण के नाम पर जंगलों पर चल रहा बुलडोजर …

बीजापुर । बीजापुर विकासखंड के तुमनार पंचायत में LO58-LO 120-तराईपारा से तूमनार तक निर्माणाधीन लगभग…

10 minutes ago
CG : संतोषी नगर में मारपीट और तोड़फोड़ से तनाव, पुलिस ने बढ़ाई निगरानी …

CG : संतोषी नगर में मारपीट और तोड़फोड़ से तनाव, पुलिस ने बढ़ाई निगरानी …

रायपुर : । राजधानी रायपुर के टिकरापारा थाना क्षेत्र स्थित संतोषी नगर के गोकुल नगर…

15 minutes ago
बड़वाह-ओंकारेश्वर-खेड़ीघाट को मिलाकर बनेगा विकास प्राधिकरण, सिंहस्थ समिति का बड़ा फैसला

बड़वाह-ओंकारेश्वर-खेड़ीघाट को मिलाकर बनेगा विकास प्राधिकरण, सिंहस्थ समिति का बड़ा फैसला

भोपाल  प्रदेश में सिंहस्थ 2028 के लिए बनाई गई मंत्रिमंडलीय समिति ने ओंकारेश्वर में बड़वाह,…

23 minutes ago
प्रभारी सचिव अंकित आनंद ने केरे गांव के होमस्टे का किया अवलोकन

प्रभारी सचिव अंकित आनंद ने केरे गांव के होमस्टे का किया अवलोकन

प्रभारी सचिव अंकित आनंद ने केरे गांव के होमस्टे का किया अवलोकन ग्रामीण पर्यटन के…

34 minutes ago
भोजशाला पहुंचे विधायक रामेश्वर शर्मा, बोले- मुस्लिम समाज सत्य स्वीकार कर धरोहर हिंदुओं को सौंपे

भोजशाला पहुंचे विधायक रामेश्वर शर्मा, बोले- मुस्लिम समाज सत्य स्वीकार कर धरोहर हिंदुओं को सौंपे

धार धार की ऐतिहासिक भोजशाला में मंगलवार को हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा ने मां वाग्देवी…

1 hour ago
पारंपरिक खेती छोड़ करेले से बदली किस्मत, किसान दीपक ने कमाए 2.95 लाख रुपये का शुद्ध मुनाफा

पारंपरिक खेती छोड़ करेले से बदली किस्मत, किसान दीपक ने कमाए 2.95 लाख रुपये का शुद्ध मुनाफा

पारंपरिक फसल छोड़ अपनाई करेले की आधुनिक खेती महासमुंद के प्रगतिशील किसान दीपक को हुआ…

2 hours ago