राजगढ़
 नवोदय विद्यालय शिक्षा का एक ऐसा मंदिर है जहां से पढऩे के बाद कई छात्र बड़े-बड़े पदों पर आसीन हैं और कई ऐसे हैं जो उच्च स्थान प्राप्त कर रिटायर्ड हो चुके हैं। लेकिन वर्तमान स्थितियों में नवोदय विद्यालय की कमान सही नहीं चल रही यही कारण है कि न तो प्रबंधन का डर शिक्षकों पर है और ना ही विद्यालय में पढ़ रहे छात्रों को। ऐसे में यहां आए दिन विवाद की स्थिति निर्मित होती रहती है। छोटे-मोटे विवाद आमतौर पर नवोदय विद्यालय के परिसर में सिमट जाते हैं। लेकिन अब जो जूनियर और सीनियर छात्रों के बीच हुआ वह चौंकाने वाला है, क्योंकि इस विवाद में कई छात्र घायल हुए हालत यहां तक पहुंची के एक पैर में फ्रैक्चर आ गया। जबकि अन्य छात्रों को कई जगह चोटें आई हैं।

क्या है मामला
होली की रात्रि जब कक्षा बारहवीं के छात्र अचानक ग्यारहवीं के छात्रों के बीच पहुंचे और ग्यारहवीं के जूनियर छात्रों के साथ मारपीट करने लगे। बताया जा रहा है कि 12वीं के छात्रों को ऐसा अंदेशा था कि जूनियर छात्रों ने उन्हें गाली दी है। लेकिन घायल अवस्था में राजगढ़ पहुंचे छात्रों ने बताया कि न तो हमने किसी सीनियर छात्र को गाली दी है और ना ही हम उनके बीच पहुंचे। उससे पहले ही सीनियरों ने न सिर्फ जिन पर गाली देने का अंदेशा था उन्हें, बल्कि उन छात्रों के साथ भी मारपीट की जो बीच बचाव में आए थे। छात्रों की मानें तो उन्होंने इस पूरे मामले में नवोदय विद्यालय में मौजूद शिक्षक को भी जानकारी दी। क्योंकि प्राचार्य इस समय अवकाश पर थे, मौजूद शिक्षकों ने वजह इस मामले को खत्म करने के उन्होंने और छात्रों को उकसाया। छात्रों का आरोप है कि शिक्षक से बताया तो उन्होंने कहा तुम भी लड़ो और चूडिय़ां पहन रखी है तो घर बैठ जाओ। लडऩे में मर भी जाओगे तो डेड बॉडी घर भिजवा देंगे। ऐसे में जिन छात्रों के साथ मारपीट की उन्हें सीनियरों ने परिसर से ही खदेड़ दिया। इस पूरे मामले की जानकारी जब पुलिस तक पहुंची तो खुद ने पुलिस मौके पर पहुंची और उन्होंने इस पूरे मामले में छात्रों का मेडिकल कराया और उनके परिजनों को भी जानकारी दी, जिसके बाद परिजन थाने पहुंचे और अपने अपने बच्चों को लेकर कल घर चले गए। यहां बताना होगा कि इस संबंध में खुजनेर थाने में किसी भी तरह की कोई एफआईआर फिलहाल नहीं हुई है यही कारण है कि अब परिजन मारपीट करने वाले सीनियर छात्रों के खिलाफ एफ आईआर दर्ज हो इसके लिए कलेक्टर के समक्ष पूरी बात रखने के लिए पहुंचे।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *