उज्जैन में बाबा महाकाल को चढ़ाया ₹2.5 लाख किलो वाला खास आम, जबलपुर के भक्त 12 साल से निभा रहे अनोखी परंपरा

उज्जैन

उज्जैन के बाबा महाकाल मंदिर में जबलपुर की रानी सिंह परिहार ने करीब 5 किलो हाई क्वालिटी आम अर्पित किए। इन आमों की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब ₹2.5 लाख प्रति किलो बताई गई है। भक्त पिछले 12 साल से अपने बगीचे की पहली फसल महाकाल को चढ़ा रहे हैं।

रानी सिंह परिहार ने बाबा को करीब 5 किलो आम चढ़ाए। इनमें जापान की प्रसिद्ध मियाजाकी और ऑस्ट्रेलिया की R2E2 किस्म शामिल थीं। रानी ने बताया कि मंदिर बाजार मे मियाजाकी आम की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 2.70 लाख रुपये प्रति किलो है। वहीं, ऑस्ट्रेलियन R2E2 की कीमत करीब 1.80 लाख रुपये प्रति किलो बताई जा रही है।

बगीचे की पहली फसल बाबा को समर्पित
रानी सिंह परिहार ने बताया कि जबलपुर के भेड़ाघाट के पास उनका श्री महाकालेश्वर हाइब्रिड फार्म है। 12 एकड़ में फैले इस बगीचे में आम की 51 तरह की वैरायटी लगाई गई हैं। इसमें मियाजाकी, जापानीज, ऑस्ट्रेलियन के अलावा देशी वैरायटी चोसा, मल्लिका और आम्रपाली भी शामिल हैं। उन्होंने कहा, हम हर वर्ष बगीचे की पहली फसल बाबा महाकाल को अर्पित करते हैं। बाबा की कृपा से ही यह बगीचा चल रहा है। उनके अनुसार बगीचे में लगभग 1000 पेड़ और 52 एक्सक्लूसिव ब्रीड के आम लगे हुए हैं।

भक्तों में चर्चा का विषय
महाकाल मंदिर में आमतौर पर भक्त सोना-चांदी, नगदी और आभूषण अर्पित करते हैं। इस बार लाखों रुपये कीमत के फलों की भेंट से श्रद्धालु और पुजारी भी आश्चर्यचकित रह गए। रानी सिंह परिहार ने बताया कि जैसे ही पेड़ों पर नई फसल आती है, वे सबसे पहले बाबा महाकाल के दर्शन करने उज्जैन आते हैं और प्रसाद अर्पित करते हैं। मंदिर प्रशासन ने भक्त की आस्था की सराहना की और प्रसाद स्वरूप उन्हें आशीर्वाद दिया।

जापान व आस्ट्रेलिया ब्रीड के आम क्यों हैं खास
जबलपुर के रहने वाले रानी सिंह परिहार बाबा महाकाल के अनन्य भक्त हैं। रानी ने बाबा महाकाल के चरणों में एक ऐसी अनोखी चीज चढ़ाई, जिसे सनुकर वहां मौजूद पंडित-पुजारी भी हैरान रह गए। बाबा महाकाल की भक्त रानी सिंह ने ऑस्ट्रेलिया और जापान में होने वाले बेहद कीमती आम बाबा महाकाल को अर्पित किए।

रानी सिंह परिहार, भक्त

12 एकड़ में आम का बाग
रानी सिंह परिहार ने बताया उनके खेत में ऑस्ट्रेलिया और जापान की वैरायटी के आमों की खेती होती है। वे हर साल यहां आम लेकर आते हैं। उनका जबलपुर में 12 एकड़ में आम का बाग है। जिसमे 24 वैरायटी के एक हजार आम और 52 एक्सक्लूसिव ब्रीड के आम लगे हैं। जापान मियाजाकी ब्रीड ऐसा आम है जिसकी इंटरनेशनल मार्किट में कीमत करीब 2 लाख 70 हजार रुपए किलो है। रानी सिंह परिहार ने बताया कि जैसे ही उनके पेड़ पर आम आते हैं, तो वह सबसे पहले भगवान महाकाल को समर्पित करने उज्जैन आते हैं।

 

Admin

Share
Published by
Admin
Tags: Baba Mahakal

Recent Posts

स्वतंत्रता दिवस समारोह-2026 की तैयारियां प्रारंभ

स्वतंत्रता दिवस समारोह-2026 की तैयारियां प्रारंभ

भोपाल  स्वतंत्रता दिवस समारोह-2026 के अवसर पर 15 अगस्त को प्रातः 9:00 बजे लाल परेड…

60 minutes ago
धमतरी जिले में 200 एकड़ से बढ़ाकर 600 एकड़ तक औषधीय खेती के विस्तार का लक्ष्य

धमतरी जिले में 200 एकड़ से बढ़ाकर 600 एकड़ तक औषधीय खेती के विस्तार का लक्ष्य

​रायपुर गायत्री-इंदिरा स्व-सहायता समूह को मंत्री कश्यप ने सौंपी 65 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि…

1 hour ago
गुणवत्तापूर्ण, रोजगारोन्मुखी एवं संस्कारयुक्त शिक्षा प्रदान करना हमारा मूल ध्येय : उच्च शिक्षा मंत्री परमार

गुणवत्तापूर्ण, रोजगारोन्मुखी एवं संस्कारयुक्त शिक्षा प्रदान करना हमारा मूल ध्येय : उच्च शिक्षा मंत्री परमार

भोपाल  उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं आयुष मंत्री  इन्दर सिंह परमार ने कहा कि भारतीय…

1 hour ago
भैरमगढ़ में सामाजिक सहभागिता की अनूठी पहल, पीएम पोषण योजना के तहत बच्चों को मिला पौष्टिक और स्वादिष्ट भोजन

भैरमगढ़ में सामाजिक सहभागिता की अनूठी पहल, पीएम पोषण योजना के तहत बच्चों को मिला पौष्टिक और स्वादिष्ट भोजन

रायपुर 324 स्कूलों में 16 हजार बच्चों के लिए हुआ ‘न्योता भोज’ महाअभियान प्रधानमंत्री पोषण…

1 hour ago
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सड़क यात्रा के दौरान नागरिकों से किया संवाद

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सड़क यात्रा के दौरान नागरिकों से किया संवाद

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरूवार को आलीराजपुर जिले के चंद्रशेखर आजाद नगर में…

1 hour ago
सूरज की रोशनी से जगमगाए घर महिलाओं की जिंदगी भी हुई रोशन

सूरज की रोशनी से जगमगाए घर महिलाओं की जिंदगी भी हुई रोशन

रायपुर कबीरधाम जिले की ग्रामीण महिलाओं ने सौर ऊर्जा के क्षेत्र में ऐसा उदाहरण पेश…

2 hours ago