राज्य शासन करेगी स्टार्ट-अप्स से किए वायदे को पूरा – मंत्री काश्यप

भोपाल

युवाओं से किए गए वायदे के संकल्प को पूरा करते हुए मध्यप्रदेश के स्टार्ट-अप्स को सीड केपिटल फंड से सशक्त बनाने के लिए जल्दी ही योजना प्रारंभ किए जाने पर सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग ने प्रयास शुरू किए हैं। सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चैतन्य कुमार काश्यप ने मंत्रालय में सिडबी के अधिकारियों के साथ बैठक कर केपीटल की उपलब्धता पर विचार-विमर्श किया। विभाग के सचिव और उद्योग आयुक्त पी. नरहरि, लघु उद्योग निगम के प्रबंध संचालक रोहित सिंह, सिडबी के मुख्य महाप्रबंधक एस.पी. सिंह, महाप्रबंधक आर.एस. मीना और अधिकारी उपस्थित थे।

राज्य शासन ने प्रदेश के स्टार्ट-अप्स को 100 करोड़ रूपये सीड फंड उपलब्ध करवाने का भरोसा दिलाया है। मंत्री काश्यप ने सिडबी के अधिकारियों से देश के अन्य राज्यों में उनके द्वारा फंड कलेक्टर और मैनेजर की भूमिका के संबंध में विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने मध्यप्रदेश के स्टार्ट-अप्स की स्थिति के अलावा प्रदेश के इंक्यूवेटर और सेंटर्स की जानकारी दी और प्रदेश की अपेक्षाओं से अवगत कराया।

बैठक में तय किया गया है कि सिडबी द्वारा प्रदेश के एमएसएमई विभाग के अफसरों को समन्वय के लिए प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। प्रदेश में मात्र डेढ़ साल में ही 1825 महिला स्टार्ट-अप्स के साथ 3939 स्टार्ट-अप्स के गठन पर संतोष व्यक्त किया गया। प्रदेश के इंक्यूबेटर्स की संख्या पर भी चर्चा की गई। बैठक में अल्‍टरनेटिव इनवेस्ट फंड पर भी चर्चा हुई और सीड केपिटल फंड के लिए सिडबी के साथ ही आगे बढ़ने का निर्णय लिया गया है।

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: featured

Recent Posts

नो यूरिया से आसान हुई खेती, किसान गुलाबचंद राठौर को मिल रहे बेहतर परिणाम

नो यूरिया से आसान हुई खेती, किसान गुलाबचंद राठौर को मिल रहे बेहतर परिणाम

रायपुर राज्य शासन द्वारा कृषि क्षेत्र में आधुनिक तकनीकों के उपयोग को बढ़ावा देने के…

1 hour ago
प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से बदली तस्वीर, ग्रामीणों को मिली आवागमन, शिक्षा और स्वास्थ्य की बेहतर सुविधा

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से बदली तस्वीर, ग्रामीणों को मिली आवागमन, शिक्षा और स्वास्थ्य की बेहतर सुविधा

रायपुर  बीजापुर जिले के भैरमगढ़ विकासखंड के अतिसंवेदनशील और पूर्व नक्सल प्रभावित अबुझमाड़ क्षेत्र में…

2 hours ago
रंग, रचनात्मकता और संस्कृति का महोत्सव बना ‘आकार-2026’

रंग, रचनात्मकता और संस्कृति का महोत्सव बना ‘आकार-2026’

रायपुर छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक परंपराओं, हस्तशिल्प, संगीत, नृत्य और आधुनिक रचनात्मकता के अद्भुत संगम…

2 hours ago
भोपाल में बुजुर्ग महिला की निर्मम हत्या, जंगल में मिला शव, लूटपाट की आशंका

भोपाल में बुजुर्ग महिला की निर्मम हत्या, जंगल में मिला शव, लूटपाट की आशंका

भोपाल राजधानी के देहात क्षेत्र के नज़ीराबाद में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने…

2 hours ago
भारत, जर्मन संबंधों को मिला है नया आयाम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भारत, जर्मन संबंधों को मिला है नया आयाम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मंगलवार को समत्व भवन (मुख्यमंत्री निवास) में जर्मनी के…

2 hours ago
“हमारे शिक्षक” ऐप के माध्यम से AI आधारित सत्यापन और जियो-फेंसिंग तकनीक से सुनिश्चित हो रही वास्तविक उपस्थिति

“हमारे शिक्षक” ऐप के माध्यम से AI आधारित सत्यापन और जियो-फेंसिंग तकनीक से सुनिश्चित हो रही वास्तविक उपस्थिति

भोपाल  स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा विकसित "हमारे शिक्षक" ऐप प्रदेश के शिक्षकों एवं कर्मचारियों की…

2 hours ago