इंदौर
मध्यप्रदेश
देश का पहला ऐसा राज्य है जो खुद की स्टार्टअप पॉलिसी लांच करने जा रहा है। 13 मई को प्रदेश में स्टार्टअप पॉलिसी प्रधानमंत्री मोदी लांच करेंगे। यह स्टार्टअप पॉलिसी इंदौर के ब्रिलियंट कन्वेन्शन सेंटर से लांच होगी। जहां पर CM शिवराज सिंह चौहान और MSME मंत्री ओम प्रकाश सकलेचा मौजूद रहेंगे। जबकि PM वर्चुअल रुप से जुड़ेंगे।

इन्वेस्ट इंदौर के सचिव सावन लड्ढा ने बताया कि स्टार्टअप की ग्रोथ के लिए शहर का ईकोसिस्टम लगातार तेजी से डेवलप हो रहा है। स्टार्टअप के मामले में देश के टॉप 10 शहरों में इंदौर का नाम भी शामिल हो चुका है। शहर में इस समय लगभग 700 स्टार्टअप काम कर रहे हैं।

IT सेक्टर के स्टार्टअप तेजी से बढ़े

शहर में शुरू से ही आईटी सेक्टर के स्टार्टअप काम कर रहे हैं। लेकिन बीच में कैफेटेरिया, रेस्टोरेंट जैसे स्टार्टअप तेजी से शुरू हुए थे। लेकिन कोरोना के बाद सबसे तेजी से IT सेक्टर के स्टार्टअप शुरू हुए। शहर में इस समय लगभग 300 स्टार्टअप IT सेक्टर में काम कर रहे हैं। वहीं हाल ही में पीथमपुर में ई व्हीकल बनाने के भी 3 स्टार्टअप शुरू हुए हैं।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *