भोपाल
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज श्यामला हिल्स स्थित स्मार्ट उद्यान में संकल्प संस्था के शुभम और वेदांत के साथ गुलमोहर और केसिया के पौधे लगाए। मुख्यमंत्री चौहान को युवाओं ने संस्था द्वारा संचालित स्वच्छता, पर्यावरण-संरक्षण और अन्य गतिविधियों की जानकारी दी। विश्व पर्यावरण दिवस पर संस्था ने नगर निगम भोपाल के साथ मिलकर नागरिकों को पौधे वितरित किए हैं। संस्था ब्रेल लिपि वर्कशॉप आयोजित करने के साथ अन्य कौशल प्रशिक्षण भी देती हे। अधिकांश विद्यार्थी भोपाल में रहकर अध्ययन कर रहे हैं। ये सब अध्ययन के साथ रचनात्मक कार्यों में सक्रिय हैं। विशेष रूप से पौध-रोपण कार्य कर रहे हैं। मुख्यमंत्री चौहान ने संस्था के कार्यों की सराहना की और संस्था से जुड़े युवाओं के उत्साह को प्रशंसनीय बताया।

मुख्यमंत्री से युवाओं ने की बातचीत

मुख्यमंत्री चौहान को संस्था के सदस्यों ने पौधा भी भेंट किया। उन्होंने मुख्यमंत्री चौहान से जानना चाहा कि आपकी ऊर्जा का राज क्या है? तो मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रतिदिन योग और प्राणायाम उन्हें ऊर्जा प्रदान करता है। युवाओं को भी स्वयं के स्वास्थ्य के प्रति सजग रहना चाहिए। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि प्रबल इच्छा-शक्ति और कार्य करने की तड़प व्यक्ति को प्रगति पथ पर चलने के लिए प्रेरित करती है।

 

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *