भोपाल

उप मुख्यमंत्री  जगदीश देवड़ा ने कहा कि डाइट के विद्यार्थी प्रदेश की पहचान बनें और जिला, प्रदेश तथा देश का नाम रोशन करें। उन्होंने कहा कि संस्थान में ऑडिटोरियम की लंबे समय से आवश्यकता महसूस की जा रही थी, जिसके निर्माण से शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों को नया आयाम मिलेगा। उप मुख्यमंत्री  देवड़ा ने मंदसौर के जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) में 1 करोड़ 86 लाख 27 हजार रुपए की लागत से बनने वाले सर्व सुविधायुक्त ऑडिटोरियम निर्माण कार्य का भूमि-पूजन किया।

उप मुख्यमंत्री  देवड़ा ने कहा कि मंदसौर का डाइट संस्थान प्रदेश में अपनी विशिष्ट पहचान बना चुका है ऑडिटोरियम से इसकी प्रतिष्ठा और बढ़ेगी। उन्होंने विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों को शुभकामनाएं देते हुए उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों का सम्मान भी किया। उन्होंने निर्देश दिए कि ऑडिटोरियम निर्माण में किसी भी प्रकार की कमी न रहे। आवश्यकता हो तो संशोधित प्राक्कलन (रिवाइज एस्टीमेट) प्रस्तुत किया जाए, जिससे बेहतर गुणवत्ता के साथ कार्य पूर्ण हो सके। उप मुख्यमंत्री  देवड़ा ने राज्य स्तरीय ओलंपियाड में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र एवं शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया।

इस अवसर पर मंदसौर विधायक  विपिन एवं जिला योजना समिति सदस्य  राजेश दीक्षित सहित जनप्रतिनधि, अधिकारी-कर्मचारी, शिक्षक और विद्यार्थी उपस्थित रहे।

 

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *