ग्वालियर
जीवाजी विश्वविद्यालय के नए परीक्षा नियंत्रक ने छात्रों की सुविधा के लिए  परीक्षा फार्म भरने की व्यवस्था में बदलाव किया है। इसके तहत अब परीक्षा शुरू होने के एक दिन पहले तक परीक्षा फार्म भरने की लिंक खुली रहेगी। नियमित शुल्क के साथ फार्म भरने की डेट निकलते ही छात्रों को100 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से बिलंव शुल्क देना होगा। जैसे यदि वह दो दिन लेट होता है तो 200 रुपए और 10 दिन लेट हो जाता है तो एक हजार रुपए देने होंगे। इस व्यवस्था से उसे फार्म की लिंक खुलवाने के लिए जेयू नहीं आना पड़ेगा। जेयू ने एमपी आनलाइन सेंटर को इसके निर्देश जारी कर दिए हैं।

जेयू द्वारा यूजी और पीजी के फार्म भरने एमपी आॅनलाइन पोर्टल पर 15-20 दिन पहले लिंक खोली जाती है। बिना लेट फीस के फार्म भरने की तारीख निर्धारित रहती है, उसके बाद 300 व 500 रुपए लेट फीस के साथ फार्म भरने की सुविधा दी जाती है। विद्यार्थियों को फार्म भरने की सूचना समय पर नहीं मिलती है या वेबसाइट पर लिंक नहीं खुलती तो उनकी परीक्षा फार्म भरने की तारीख निकल जाती है। विद्यार्थी फार्म भरने के लिए लिंक खोलने के विवि के चक्कर लगाते हैं। अंचल के जिलों के दूर-दराज से आने वाले विद्यार्थियों को ज्यादा परेशानी होती है।

इनका कहना
छात्रों की सुविधा के लिए परीक्षा फार्म भरने की व्यवस्था मे बदलाव किया है। इसके तहत परीक्षा से एक दिन पहले तक फार्म भरने की सुविधा जाएगी। इसके लिए छात्रों को प्रति दिन का  100 रुपए  बिलंब शुल्क जमा करना होगा।
डॉ. अनिल कुमार शर्मा, परीक्षा नियंत्रक जेयू

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *