भोपाल
 स्वच्छ भारत मिशन में उत्कृष्ठ कार्य के लिये मध्य प्रदेश को कई पुरस्कारों के लिए चुना गया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु द्वारा दो अक्टूबर को विज्ञान भवन दिल्ली में होने वाले स्वच्छ भारत दिवस पर यह पुरस्कार मध्य प्रदेश के दल को प्रदान किए जाएंगे।

स्वच्छ भारत मिशन में स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण वर्ष 2022 में वेस्ट जोन में उत्कृष्ट कार्य करने वाले राज्यों में मध्य प्रदेश को प्रथम स्थान, उत्कृष्ट कार्य करने वाले जिलों में भोपाल को प्रथम एवं इंदौर को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ है। इसी प्रकार सुजलाम अभियान-1 में श्रेष्ठ कार्य के लिये मध्यप्रदेश को प्रथम एवं सुजलाम अभियान-2 में मध्य प्रदेश को चतुर्थ पुरस्कार प्राप्त हुआ है।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *