डिंडौरी

पुलिस अधीक्षक महोदय श्रीम‍त‍ि वाहनी सिंह द्वारा थाना क्षेत्र मे अवैध गतिविधियो पर अंकुश लगाने हेतु जिले के समस्त थाना प्रभारियो को निर्देशित किया गया था। उसी तारतम्य मे श्रीमान अति0 पुलिस अधीक्षक महोदय  जगन्नाथ मरकाम एवं श्रीमान अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) महोदय डिण्डौरी  के के त्रिपाठी के मार्गदर्शन में थाना कोतवाली पुलिस द्वारा दो गांजा तस्‍करो को धर दबोचा हैं। उनके पास से करीब 10 किलो गांजा बरामद किया गया। दिनांक 04.03.25 को मुखबिर खास के द्वारा सूचना प्राप्‍त हुई कि ग्राम जमुनिया रोड भर्रा टोला में दो व्‍यक्‍त‍ि, एक बोलेरो वाहन में मादक पदार्थ गांजा को रखकर बेचने हेतु जाने के फिराक में हैं।

जिसकी सूचना पर थाना कोतवाली पुलिस के द्वारा अविलंम्‍ब, तत्‍परता से रेड कार्यवाही हेतु वैधानिक प्रक्रि‍याओं का पालन करते हुये घटनास्थल पर पहुंची तो पुलिस को आता देख दोनों आरोपी  भागने लगे जिन्हे घेराबंदी कर बोलेरो सवारो को पकड़ा गया । उनकी कार की तलाशी ली गयी तो कार मे रखे सफेद रंग बोरी में कुल 10 किलो गांजा बरामद हुआ हैं। पुलिस द्वारा पकड़े गये आरोपियो में  1.सिप्पू उर्फ़ राधेश्याम पिता नत्थू राठौर 2.लोकसिंह धुर्वे पिता कारेलाल दोनों निवासी ग्राम माड़ियारास  बताये है। जिनके विरूध्‍द थाना कोतवाली पुलिस द्वारा एनडीपीएस एक्‍ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया हैं। जब्त मादक पदार्थ गांजा की बाजार में अनुमानित कीमत 01 लाख है। आरोपियो से 10 लाख कीमती की बोलेरो कार बरामद किया गया हैं। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी कोतवाली निरी0 दुर्गाप्रसाद नगपुरे, उनि. संजय धुर्वे, सउनि मनमोहन सिंह, प्र.आर.351 प्रवीण खम्परिया, एवं आर. विशाल पटेल, सुनील मरावी,, सतेंद्र डहेरिया, रामसिंह, कैलाश द्विवेदी, नीलेश साहू, चा. आर. मनोज कुंजाम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *