उमरिया
सगाई के कुछ घंटे बाद खेत में बुलाकर अपनी प्रेमिका की हत्या करने के आरोपित का मकान पर जिला प्रशासन ने बुलडोजर चलवा दिया। इस दौरान मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा। कुछ घंटे में ही हत्या के आरोपित अनूप सोनी का पक्का मकान जमीदोंज हो गया। बताया गया है कि मकान का निर्माण बिना अनुमति के नियम विरूद्ध तरीके से किया गया था जिसकी वजह से जिला प्रशासन और पुलिस ने यह कार्रवाई की है।

गांजा हुआ था जब्त : यहां खास बात यह है कि हत्यारे अनूप सोनी की मां भी फरार है जिसकी तलाश पुलिस कर रही है। हत्या जैसे संगीन मामले में तफ्तीश में जुटी पुलिस को 27 जनवरी की सुबह आरोपित अनूप के मकान से भारी मात्रा में मादक पदार्थ गांजा जब्त करने में सफलता मिली थी। इस मामले में आरोपित अनूप सोनी की मां रितु सोनी, भाई शिवम सोनी और चचेरे भाई साहिल सोनी को पुलिस ने आरोपित बनाया था। इस मामले में पुलिस ने सभी आरोपित को गिरफ्तार कर लिया था।

आरोपितों को तो गिरफ्तार कर लिया था लेकिन हत्या के आरोपित अनूप सोनी की मां रितु सोनी घटना के दो माह बाद भी पुलिस गिरफ्त से दूर है। पुलिस हत्यारे की मां रितु सोनी की लगातार तलाश कर रही है लेकिन उसका कहीं भी पता नहीं चल सका। यह भी एक कारण है कि पुलिस ने अपराधी के घर पर बुलडोजर चलवा दिया। अपराधियों के विरुद्ध इस तरह की कार्रवाई अपराध से जुड़े लोगों के लिए एक सबक है।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *