सीधी
सीधी जिले के सिंहावल तहसील के ग्राम अतरैला में बाइक चालक ने शाम को एक बुजुर्ग राहगीर को जोरदार टक्कर मार दी। इससे व्यक्ति की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। परिजन आनन-फानन में सिहावल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाए। जहां डॉक्टर के द्वारा मृत घोषित कर दिया गया।

परिजनों ने बताया कि तिलोक प्रसाद पटेल पिता छोटेलाल पटेल (80) घर से खेत में रोपी गई फसल की रखवाली करने के लिए घर से खेत की तरफ जा रहे थे। घर से निकलते ही 5 सौ मीटर की दूरी पर एक्सीडेंट हो गया। सिंहावल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिहावल ले जाया गया। जहां मौजूद डाॅक्टर संजय पटेल ने उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

बाइक चालक नाबालिग
अमरपुर अकला निवासी 17 का बाइक चालक दादी को छोड़ने बल्हया ग्राम पंचायत आया था। छोड़कर घर जा रहा था कि रास्ते में एक्सीडेंट हो गया। मृतक व्यक्ति के परिजनों ने एक्सीडेंट करने वाले नाबालिग को सिंहावल पुलिस के हवाले करते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *