जैसीनगर
 सागर जिले के जैसीनगर जनपद पंचायत के ग्राम पंचायत सिंगारचोरी में सरपंच पद का निर्णय दो प्रत्याशियों को समान वोट मिलने के बाद पर्ची से किया गया। जानकारी के मुताबिक इस पंचायत से सरपंच पद के छह प्रत्याशी मैदान में थे।

मतदान के बाद जब मतगणना हुई तो मीनल अजय लंबरदार और बलवान सिंह राजपूत को बराबर बराबर 416-416 मत मिले। मुकाबला ड्रा हो गया। इसके बाद निर्वाचन आयोग के निर्देश पर गुरुवार को आज जनपद पंचायत मुख्यालय पर तहसील कार्यालय पर्ची सिस्टम से सरपंच पद का निर्णय हुआ।

यहां तहसीलदार निर्मल राठौर ने दोनों प्रत्याशियों की मौजूदगी में एक कन्या से पर्ची उठवाई। यह पर्ची प्रत्याशी बलवान सिंह राजपूत की निकली, जिन्हें विजयी घोषित किया गया।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *