शहडोल
मन की बात कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पकरिया गांव से शुरू की गई जल क्रांति और बिचारपुर की फुटबाल क्रांति की चर्चा किया। रविवार को मन की बात में प्रधानमंत्री ने शहडोल के बिचारपुर को मध्य प्रदेश का मिनी ब्राजील कहा। उल्लेखनीय है कि यह गांव पहले अवैध शराब और नशे की गिरफ्त में था। एक फुटबाल नेशनल प्लेयर रईस अहमद ने बच्चों को यहां फुटबाल सिखाना शुरू किया और इस गांव की पहचान फुटबाल से हो गई। इस गांव में 40 से ज्यादा नेशनल खिलाड़ी निकले हैं।

कमिश्नर ने यहां फुटबाल क्रांति ला दी
कमिश्नर राजीव शर्मा ने प्रशिक्षक और खिलाड़ियों की रूचि को देखते हुए फुटबाल क्रांति की शुरुआत कर दी। शहडोल सहित उमरिया, अनूपपुर में अब तक 1200 फुटबाल क्लबों का गठन कराया गया है। क्लबों के माध्यम से फुटबाल के खेल से युवा तेजी से जुड़ रहे हैं। कमिश्नर राजीव शर्मा के अभियान से ही फुटबाल को यह गति मिली है।

विचारपुर गांव में फुटबाल के प्रति जुनून
विचारपुर गांव की बात करें तो यहां के हर घर में फुटबाल के खिलाड़ी है। आदिवासी बाहुल्य गांव होने के बाद इनमें फुटबाल की प्रीति एक जुनून है। इस जुनून को कमिश्नर ने नई उड़ान दे दी है। प्रधानमंत्री जब पकरिया आए थे तो फुटबाल खिलाड़ियों से मुलाकात करने के बाद वह बहुत प्रभावित हुए और मन की बात में आज उन्होंने खुलकर प्रशंसा की। प्रधानमंत्री ने कहा कि मध्यप्रदेश के शहडोल जिले का बिचारपुर गांव ब्राजील के रूप में पहचान बना रहा है।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *