श्री सिंगाजी ताप विद्युत परियोजना में मटेरियल सप्लाई गड़बड़ी पर तीन अभियंता निलंबित

भोपाल
ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर के निर्देश पर मध्यप्रदेश पावर जनरेटिंग कम्पनी के प्रबंधन ने श्री सिंगाजी ताप विद्युत परियोजना दोंगलिया (खंडवा) में मटेरियल सप्लाई में हुई गड़बड़ी पर एक कार्यपालन अभियंता, दो सहायक अभियंता एक सुरक्षा कर्मचारी को निलंबित कर दिया है। पिछले दिनों संज्ञान में आया था कि श्री सिंगाजी ताप विद्युत परियोजना में की गई मटेरियल सप्लाई के बॉक्स में स्क्रेप मिला था। पावर जनरेटिंग कंपनी ने इस बात को गंभीर मानते हुए त्वरित रूप से जांच करने के लिए मुख्यालय जबलपुर से चार सदस्यों की एक समिति गठित की। समिति ने श्री सिंगाजी ताप विद्युत परियोजना में जाकर प्राथमिक जांच कर अपनी रिपोर्ट कंपनी प्रबंधन को सौंपी। समिति द्वारा प्रस्तुत किये गए जाँच प्रतिवेदन के आधार पर पावर जनरेटिंग कंपनी द्वारा निलंबन की कार्रवाई की गयी है।

सप्लाई करने वाली कंपनी के विरूद्ध कार्रवाई
कंपनी प्रबंधन द्वारा विस्तृत जांच रिपोर्ट के आधार पर मटेरियल सप्लाई करने वाली फर्म मेसर्स क्रिशिव पावर बिरसिंगपुर के विरूद्ध कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है। मध्यप्रदेश पावर जनरेटिंग कम्पनी द्वारा फर्म को दिये गए आदेशों के परिपालन को तुरंत प्रभाव से स्थगित कर दिया गया है।

सभी के विरूद्ध होगी कड़ी कार्रवाई
ऊर्जा मंत्री श्री तोमर ने पावर जनरेटिंग कम्पनी के प्रबंध संचालक मनजीत सिंह को कंपनी को नुकसान पहुंचाने वाले अभियंताओं, कर्मचारियों, सप्लायर व ठेकेदारों के विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिये हैं।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

दीक्षांत परेड में महिला आरक्षकों का दमदार प्रदर्शन, DGP कैलाश मकवाना ने दी बड़ी खुशखबरी

दीक्षांत परेड में महिला आरक्षकों का दमदार प्रदर्शन, DGP कैलाश मकवाना ने दी बड़ी खुशखबरी

इंदौर   पीटीसी ग्राउंड पर मंगलवार को 988 नए आरक्षकों की दीक्षांत परेड हुई. परेड में…

1 hour ago
महिला सरपंच के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पास, भ्रष्टाचार समेत कई आरोपों पर गिरी गाज

महिला सरपंच के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पास, भ्रष्टाचार समेत कई आरोपों पर गिरी गाज

आरंग. विकासखंड आरंग के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत गुज़रा में सियासी भूचाल आ गया…

1 hour ago
कपास पर मंडी फीस की दर 1% से घटाकर 0.5% करने का अनुमोदन

कपास पर मंडी फीस की दर 1% से घटाकर 0.5% करने का अनुमोदन

कपास पर मंडी फीस की दर 1% से घटाकर 0.5% करने का अनुमोदन विकास, तकनीकी…

2 hours ago
छिंदवाड़ा में मंदिर को SDM का नोटिस, 7 दिन का अल्टीमेटम; आस्था और सुरक्षा पर छिड़ी बहस

छिंदवाड़ा में मंदिर को SDM का नोटिस, 7 दिन का अल्टीमेटम; आस्था और सुरक्षा पर छिड़ी बहस

छिंदवाड़ा   शहर के ऐतिहासिक और प्रसिद्ध केसरी नंदन हनुमान मंदिर को जिला प्रशासन से मिले…

2 hours ago
इबोला अलर्ट! युगांडा से लौटे 3 यात्री आइसोलेट, स्वास्थ्य विभाग सतर्क

इबोला अलर्ट! युगांडा से लौटे 3 यात्री आइसोलेट, स्वास्थ्य विभाग सतर्क

भिलाई. युगांडा से आए 3 नए यात्रियों की ट्रेसिंग की गई. तीनों यात्री 7 जून…

2 hours ago
मोहन कैबिनेट के बड़े फैसले: किसानों को राहत, भोपाल मेट्रो को फंड और तबादलों की डेडलाइन तय

मोहन कैबिनेट के बड़े फैसले: किसानों को राहत, भोपाल मेट्रो को फंड और तबादलों की डेडलाइन तय

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को आयोजित मध्य प्रदेश मंत्रिमंडल की…

3 hours ago