उमरिया
 29 जुलाई को जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव मे हुआ विवाद थाने पहुंच गया है। एक तरफ कांग्रेस की आदिवासी प्रत्याशी सावित्री सिंह ने कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव पर जातिगत अभद्रता, मारपीट, गाली-गलौज और छेड़खानी का आरोप लगाया है। वहीं कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव ने सावित्री सिंह पर शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने का आरोप लगाया है। कलेक्टर की शिकायत पर पुलिस ने सावित्री सिंह के खिलाफ एफआइआर दर्ज कर भी ली है, जबकि सावित्री सिंह की शिकायत पर फिलहाल कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

सावित्री सिंह ने की छीना-झपटी

कलेक्टर संजीव श्रीवास्तन ने थाने में दर्ज कराई गई रिपोर्ट के बारे में जानकरी देते हुए बताया कि जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव टाई होने के बाद जब लाटरी निकाली गई तो सावित्री सिंह को इस बात की आशंका हो गई कि वे कोई गड़बड़ी कर रहे हैं। इस आशंका के बाद उन्होंने उनसे निकाली गई पर्ची छीनने की कोशिश की और इस कोशिश के दौरान सावित्री सिंह के नाखून उन्हें लग गए। इससे उनके हाथ से खून निकलने लगा। इस मामले में उन्होंने थाने जाकर शिकायत दर्ज कराई है।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *