धार में दो नाबालिग दोस्तों की नहर में डूबने से मौत, खबर सुनकर बच्चे के पिता को आया हार्ट अटैक, जिससे उनकी भी जान चली गई

धार

धार जिले के मनावर से 15 किलोमीटर दूर ओंकारेश्वर नहर में गुरुवार शाम नहाने गए दो नाबालिग दोस्तों की डूबने से मौत हो गई। शाम 5 बजे से 7 बजे के बीच दोनों के शव नहर से बाहर निकाले गए। घटना ग्राम अंजदीकोट के पास हुई। दोनों नाबालिग बच्चे ग्राम सिंघाना के रहने वाले थे। उनके घर से नहर की दूरी महज आधा किलोमीटर है।

ये घटना गुरुवार शाम करीब 4.30 बजे मनावर से करीब 15 किलोमीटर दूर ओंकारेश्वर नहर की है। मृतक बच्चों के नाम मोहम्मद हनीफ (12) पिता इस्लामुद्दीन खान और आतिफ (15) पिता अहमद खान है। दोनों ही सिंघाना गांव के रहने वाले थे। जहां हादसा हुआ वो जगह इनके गांव से करीब आधा किलोमीटर दूर ही है।

स्थानीय लोगों को जब हादसे की सूचना मिली तो बड़ी संख्या में लोग यहां पहुंच गए। कुछ ग्रामीणों ने फौरन नहर में छलांग लगाकर दोनों बच्चों को करीब 2 घंटे की मशक्कत के बाद शाम करीब 7 बजे बाहर निकाला।

सिंघाना चौकी प्रभारी प्रकाश सरोदे ने बताया कि मोहम्मद हनीफ (12) पिता इस्लामुद्दीन खान और आतिफ (15) पिता अहमद खान की डूबने से मौत हो गई। दोनों बच्चे रस्सी पकड़कर नहा रहे थे, लेकिन अचानक रस्सी छूट जाने के कारण गहरे पानी में चले गए और डूब गए। नहर किनारे खड़े दो अन्य दोस्तों ने यह घटना देखी और बच्चों के परिजनों को घर जाकर इसकी जानकारी।

पिता को आया हार्ट अटैक
हादसे की खबर सुनते ही आतिफ के पिता अमजद (38) को हार्ट अटैक आ गया, जिससे उनकी भी मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय निवासियों ने दोनों बच्चों के शवों को पानी से निकालकर सरकारी अस्पताल पहुंचाया। एक साथ हुई तीन मौतों से गांव में मातम पसर गया है।   

बेटे की मौत की खबर सुन पिता को आया हार्ट अटैक मृतक बच्चों में आतिफ 9वीं, जबकि मोहम्मद हनीफ 7वीं क्लास में पढ़ता था। हादसे की खबर सुनते ही आतिफ के पिता अमजद (38) को हार्ट अटैक आ गया। इससे उनकी भी मौत हो गई। फिलहाल दोनों परिवारों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजन दोनों बच्चों और एक बच्चे के पिता के अंतिम संस्कार की तैयारी में जुटे हैं।

परिजनों ने नहीं कराया बच्चों के शवों का पोस्टमार्टम स्थानीय लोगों ने दोनों बच्चों के शवों को पानी से निकालकर सरकारी अस्पताल पहुंचाया। रात 9 बजे तक परिजन पोस्टमॉर्टम कराने से इनकार कर रहे थे। इन्होंने वकील के जरिए पुलिस को लिखकर दिया है कि पोस्टमॉर्टम न किया जाए।

 

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: Two friends

Recent Posts

CG : SLP खारिज: परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को एक बार फिर झटका लगा, यह है पूरा मामला …

CG : SLP खारिज: परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को एक बार फिर झटका लगा, यह है पूरा मामला …

बिलासपुर: छत्तीसगढ़ में पटवारियों से राजस्व निरीक्षक पद पर पदोन्नति के लिए आयोजित विभागीय परीक्षा…

9 minutes ago
CG : छत्तीसगढ़ में मिलेगी खास सुविधा: आज से CM हेल्पलाइन 1076 शुरू, सीधे मुख्यमंत्री तक पहुंचेगी बात …

CG : छत्तीसगढ़ में मिलेगी खास सुविधा: आज से CM हेल्पलाइन 1076 शुरू, सीधे मुख्यमंत्री तक पहुंचेगी बात …

रायपुर: छत्तीसगढ़ में आम नागरिकों की शिकायतों के त्वरित और प्रभावी निराकरण को सुनिश्चित करने…

26 minutes ago
CG : अब से थोड़ी देर में साय कैबिनेट की बैठक …

CG : अब से थोड़ी देर में साय कैबिनेट की बैठक …

रायपुर: रायपुर में सोमवार को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में कैबिनेट की अहम बैठक…

30 minutes ago
CG : घर में घुसकर महिला के साथ मारपीट, पुलिस जांच में जुटी …

CG : घर में घुसकर महिला के साथ मारपीट, पुलिस जांच में जुटी …

रायपुर: राजधानी में मारपीट, धारदार वस्तुओं से हमले की वारदात थमने का नाम नहीं ले…

38 minutes ago
प्रदेश में सुपोषण का नया रोडमैप, विदिशा के पोषण संजीवनी अभियान ने पेश की राज्य स्तरीय मिसाल

प्रदेश में सुपोषण का नया रोडमैप, विदिशा के पोषण संजीवनी अभियान ने पेश की राज्य स्तरीय मिसाल

प्रदेश में सुपोषण का नया रोडमैप विदिशा के पोषण संजीवनी अभियान ने पेश की राज्य…

49 minutes ago
पिछड़ा वर्ग विदेश अध्ययन छात्रवृत्ति योजना दे रही विदेश अध्ययन के सपने को उड़ान

पिछड़ा वर्ग विदेश अध्ययन छात्रवृत्ति योजना दे रही विदेश अध्ययन के सपने को उड़ान

पिछड़ा वर्ग विदेश अध्ययन छात्रवृत्ति योजना दे रही विदेश अध्ययन के सपने को उड़ान बालाघाट…

1 hour ago