सिंगरौली
पुलिस चौकी जयंत क्षेत्र अंतर्गत बस स्टैण्ड के तिराहे पर गत सुबह कोयला से लोड एक अनियंत्रित हाइवा पीपल के मजबूत पेड़ से टकरा गया। जयंत बस स्टैण्ड के तिराहे पर उक्त पेड़ के चारो तरफ मजबूत रेलिंग बनायी गयी थी और उस चबूतरे पर फूल बेंचने वाले माली अपनी दुकानें लगाते थे।

हाईवा तेज रफ्तार से आकर रेलिंग को तोड़ता हुआ चतूबतरे पर चढ़ा और पीपल के पेड़ के तने पर जोरदार टक्कर मारी। जब उक्त घटना घटी तो सौभाग्य से उक्त चबूतरे पर कोई भी फूल बेचने वाला मौजूद नहीं था। स्थानीय लोगों ने बताया कि हाईवा चालक शराब के नशे में धुत्त था। राहगीरों द्वारा उसे पीटे जाने की भी खबर मिली। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पेड़ का तना भी क्षतिग्रस्त हो गया और हाईवा की मजबूत चेचिस भी बैण्ड हो गयी।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *