प्रेमिका से मिलने गए एक युवक की उसके घर में बांके से काटकर निर्मम हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि महिला के परिजनों ने युवक को आपत्तिजनक हालत में उसके साथ देख लिया था। महिला के पति और परिजनों पर हत्या का आरोप है।
पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया है। इस हमले में महिला को भी गंभीर चोट लगी है जिसको मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। बहराइच कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के ककरा नेवादा गांव में देर रात्रि प्रेम प्रसंग के चलते युवक की हत्या कर दी गई और प्रेमिका गंभीर रूप से घायल है। जिसको अस्पताल भेज दिया गया है।
ककरा गांव निवासी लल्लू (35) का गांव की ही महिला सुशीला (30) से प्रेम प्रसंग काफी दिनों से चल रहा था। शुक्रवार रात्रि को लगभग 12 बजे दोनों को परिजनों ने आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया। जिससे महिला के पति व अन्य लोगों ने बांके से काटकर युवक की हत्या कर दी। मृतक अपने पीछे 3 बच्चों को छोड़ गया।
लाश को कब्जे में लेकर कोतवाली देहात पुलिस द्वारा पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। एसपी प्रशांत वर्मा का कहना है दोषियों के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस सख्त कार्रवाई कर रही है।
भोपाल विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने सभी विश्वविद्यालयों और कॉलेजों के लिए महत्वपूर्ण निर्देश जारी…
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दो दिवसीय नई दिल्ली भ्रमण में मध्यप्रदेश के हितों…
रायपुर वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने मंगलवार को रायगढ़ जिले में प्रस्तावित विभिन्न विकास परियोजनाओं…
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के विभिन्न निगम, मंडल, आयोग, बोर्ड, समिति एवं…
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दो दिवसीय नई दिल्ली भ्रमण में मध्यप्रदेश के हितों…
रायपुर महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण और ग्रामीण आजीविका को सुदृढ़ बनाने की दिशा में छत्तीसगढ़…