देश-विदेश

UP : चाय विक्रेता की हत्या में सनसनीखेज खुलासा, मुठभेड़ में दबोचा आरोपी छात्र, पूछताछ में उगला सच

मेडिकल थाना क्षेत्र में जागृति विहार एक्सटेंशन में शुक्रवार दोपहर चाय विक्रेता की हत्या इंटर के तीन छात्रों ने की थी। एक आरोपी को पुलिस ने शनिवार रात मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया जबकि दो आरोपी अभी फरार हैं। आरोपियों ने बाइक की साइड लगने पर तीन युवकों से हुए विवाद के बाद झुंझलाहट में चाय विक्रेता की हत्या कर दी थी। मूल रूप से परीक्षितगढ़ गांवड़ा गांव के रहने वाले ओंकार सिंह परिवार के साथ नौचंदी थाना क्षेत्र के कुटी गांव में रहते थे। उनका जागृति विहार एक्सटेंशन में एमआईटी स्कूल के पास चाय, बीड़ी, सिगरेट का खोखा है। शुक्रवार दोपहर बुलट बाइक पर पहुंचे युवकों ने उनकी गोली मारकर हत्या कर दी थी। घटना के बाद आरोपियों की तलाश में पुलिस और क्राइम ब्रांच की कई टीमें लगाई गई थी। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और कुछ लोगों को चिह्नित भी किया। शनिवार रात पुलिस सरायकाजी के जंगल में चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान बाइक सवार दो युवकों को पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो वे बाइक मोड़ कर भागने लगे। पुलिस ने आरोपियों की घेराबंदी की तो उन्होंने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में आरोपी शोएब पैर में गोली लगने से घायल हो गया जबकि उसका साथी फरार हो गया। पकड़े गए आरोपी शोएब ने साथियों के साथ मिलकर ओंकार की हत्या करना स्वीकार किया। इसलिए की थी हत्याएसपी सिटी पीयूष कुमार सिंह ने बताया कि घोसीपुरा निवासी शोएब व सलमान तेजगढ़ी स्थित डॉ. आंबेडकर स्कूल के इंटर के छात्र हैं। शुक्रवार दोपहर वह परीक्षा देकर स्कूल से वापस लौट रहे थे। रास्ते में ओंकार की दुकान पर रुककर सुपारी खरीदने लगे। इसी दौरान एक बाइक पर आए तीन युवकों से उनका साइड लगने को लेकर विवाद हो गया। तीनों युवकों शोएब व सलमान पर भारी पड़ गए। उन्हें सबक सिखाने की बात कहकर शोएब व सलमान अपने गांव पहुंचे और एक अन्य साथी व तमंचे लेकर वापस लौटे। तब तक तीनों युवक वहां से जा चुके थे। शोएब ने बताया कि उन्होंने ओंकार से युवकों के बारे में पूछा तो उसने गाली देकर उन्हें हड़का दिया। जिस पर उन्होंने गोली मारकर ओंकार की हत्या कर दी और फरार हो गए। फरार आरोपियों को पुलिस तलाश कर रही है।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

जनपद पंचायत CEO का तबादला, अब जिला पंचायत CEO को हटाने की मांग पर अड़े ग्रामीण

जनपद पंचायत CEO का तबादला, अब जिला पंचायत CEO को हटाने की मांग पर अड़े ग्रामीण

मोहला-मानपुर. निर्माण कार्यों के भुगतान में कथित कमीशनखोरी, अनावश्यक देरी और अनदेखी का आरोप लगाते…

16 minutes ago
MP Anganwadi Recruitment 2026: 2,548 कार्यकर्ता और सहायिकाओं की भर्ती, 13 जुलाई तक करें आवेदन

MP Anganwadi Recruitment 2026: 2,548 कार्यकर्ता और सहायिकाओं की भर्ती, 13 जुलाई तक करें आवेदन

मध्यप्रदेश में 2,548 आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं के पदों पर होगी भर्ती आवेदन की अंतिम…

21 minutes ago
MP BJP अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के एक साल पूरे, मुख्यमंत्री ने संगठनात्मक कार्यों की जमकर सराहना

MP BJP अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के एक साल पूरे, मुख्यमंत्री ने संगठनात्मक कार्यों की जमकर सराहना

भोपाल  मध्यप्रदेश भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के कार्यकाल का एक वर्ष…

21 minutes ago
सहकारी सप्ताह के अंतर्गत राज्य स्तरीय सहकारी प्रदर्शनी का शुभारंभ

सहकारी सप्ताह के अंतर्गत राज्य स्तरीय सहकारी प्रदर्शनी का शुभारंभ

सहकारी सप्ताह के अंतर्गत राज्य स्तरीय सहकारी प्रदर्शनी का शुभारंभ सहकारिता आंदोलन को जन-जन तक…

26 minutes ago

राजनांदगांव : घर-घर नल से शुद्ध पेयजल पहुंचने पर ग्राम टोलागांव में आई खुशहाली

राजनांदगांव : घर-घर नल से शुद्ध पेयजल पहुंचने पर ग्राम टोलागांव में आई खुशहाली

- हर घर तक पहुंच रहा शुद्ध पेयजल- महिलाओं की मेहनत बची और ग्रामीणों का…

46 minutes ago