डीजे की धुन पर मां दुर्गा की प्रतिमा के सामने नाचेत समय एक युवक की कुछ देर बाद मौत हो गई। नाचते समय उलझन होने पर वह कुछ दूर पर स्थित अपने घर चला गया। वहां पानी पीते ही वह गिर पड़ा। अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। नगर पालिका परिषद भरवारी के बहरिया में माता की मूर्ति के सामने डीजे की धुन में नाच रहे युवक की अचानक तबियत बिगड़ गई। युवक माता के पंडाल से जैसे ही घर पहुंचा तो उसे प्यास लगी। पानी पीते ही वह अचेत होकर गिर पड़ा। आनन फानन परिजन और अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। चिकित्सकों के मुताबिक हार्ट अटैक आने से उसकी मौत हुई है। युवक की मौत से परिजनो में कोहराम मचा गया। मृतक दक्खिनी उम्र लगभग 40 वर्ष को एक बेटी और तीन तीन बेटे हैं। सोमवार को वह बहरिया में स्थापित पंडाल में मां दुर्गा के सामने डीजे पर डांस कर रहा था। इस दौरान उसको कुछ उलझन हुई तो वह घर चला गया, जहां हार्टअटैक से उसकी मौत हो गई। घटना के बारे में जिसने भी सुना वह आश्चर्चचकित रह गया।
भोपाल मध्यप्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड भोपाल द्वारा मानव संसाधन सुदृढ़ीकरण एवं युवाओं…
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने और आत्मनिर्भर…
रायपुर विकसित भारत-रोजगार और आजीविका गारंटी मिशन (ग्रामीण) वीबी-जी राम जी के लिए जिला स्तरीय…
भोपाल विश्वास सारंग क्रिकेट अकादमी के उभरते तेज गेदबाज अनिमेष सिंह का चयन एमपीसीए इमर्जिंग…
भोपाल सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं यातायात की नवीन तकनीकों से परिचय कराने तथा वाहन…
सुकमा में आयोजित होगी 'तेजस कार्यशाला' स्टार्टअप, ओडीओपी और फूड प्रोसेसिंग से जुड़े अवसरों की…