क्राइम

UP: बक्से में मिला महिला का शव! दुर्गंध आने पर चरवाहों ने देखा, पुलिस बोली- भारी हथियार से कुचला है चेहरा

उन्नाव जिले के बीघापुर कोतवाली क्षेत्र में जाजनपुर मोड़ के पास लोन नदी में शनिवार दोपहर चरवाहों ने एक टिन का बड़ा बक्सा देखा। तेज दुर्गंध आने पर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद बक्से को नदी से निकलवाया, तो उसमें पॉलिथीन में लिपटा करीब 40 वर्षीय महिला का कई दिन पुराना शव मिला।

काफी प्रयास के बाद भी मृतका की पहचान नहीं हो सकी। ग्रामीणों के अनुसार शव को बक्से में रखकर रात में ही यहां फेंका गया है, क्योंकि ग्रामीण रोज जानवर चराने जाते हैं। इससे पहले बक्सा यहां नहीं देखा गया। पुलिस जिले व आसपास के जिलों में दर्ज हुई गुमशुदगी का ब्योरा जुटा रही है।

बीघापुर-गढ़ाकोला मार्ग में जाजनपुर मोड़ के पास कमरिया बाबा मंदिर के समीप लोन नदी पुल के पास शनिवार दोपहर करीब 12 बजे एक बक्सा पड़ा देखा गया। तेज दुर्गंध आने से लोगों ने अनहोनी की आशंका जताते हुए पुलिस को सूचना दी। कोतवाल अखिलेश तिवारी मौके पर पहुंचे और बक्से को बाहर निकलवाया।

हल्के गुलाबी रंग का सलवार सूट पहने थी मृतका
उसे खोलने पर उसमें करीब 40 साल की महिला का शव मिला है। शव को पॉलिथीन में कई बार लपेटा गया है। सिर पर किसी वजनदार चीज से वार और चेहरा कूचने का भी शक है। मृतका हल्के गुलाबी रंग का सलवार सूट पहने थी। उसके हाथ में कलावा भी बंधा है। स्थानीय लोगों के अनुसार शुक्रवार शाम तक कोई बक्सा नहीं था।

72 घंटे बाद पोस्टमार्टम कराया जाएगा
रात में ही कहीं से बक्से में बंद करके शव को किसी वाहन से यहां लाकर पुल के नीचे नदी में फेंक दिया है। बीघापुर सीओ माया राय ने बताया कि शव करीब 15 दिन पुराना है। कहीं से लाकर यहां फेंका गया है। पहचान न होने से मर्च्युरी में रखवाया गया है। शव की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। 72 घंटे बाद पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

रायबरेली हाईवे से सात किमी दूर है घटनास्थल
लोन नदी में जिस लिंक मार्ग पर नदी पुल के पास बक्से में शव मिला है। वह उन्नाव-रायबरेली हाईवे से सात किमी दूर है। अनुमान है कि हाईवे से वाहन से लाकर शव को यहां फेंका गया है। जिस स्थान पर शव मिला वहां से लखनऊ 55 किमी, फतेहपुर 90 किमी, रायबरेली 60 किमी और उन्नाव जिला मुख्यालय 40 किमी दूर है। पुलिस को शक है कि आसपास के किसी जिले में हत्या करने के बाद शव को छिपाए रखा गया और मौका मिलते ही हत्यारों ने शव को बक्से में रखा, ताकि किसी को शक न हो और फिर यहां लाकर फेंक दिया।

लोन नदी में पहले भी फेंके गए शव, खुलासा नहीं
लोन नदी हत्या के बाद शव छिपाने का सुरक्षित ठिकाना बन गई है। नदी में प्रवाह काफी कम होने और दलदल अधिक होने से हत्यारे शव को यहां फेंक देते हैं जो दलदल और झाड़ियों में छिप जाते हैं और उसी में सड़कर नष्ट हो जाते हैं। चार मई 2022 को बसंतखेड़ा गांव के पास लोन नदी में करीब 22 वर्षीय युवती का शव मिला था।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

CG : प्रबंधकारिणी समिति की बैठक में पंचवर्षीय तथा वार्षिक कार्ययोजना तैयार करने कलेक्टर ने दिए निर्देश

CG : प्रबंधकारिणी समिति की बैठक में पंचवर्षीय तथा वार्षिक कार्ययोजना तैयार करने कलेक्टर ने दिए निर्देश

उत्तर बस्तर कांकेर, जिला खनिज संस्थान न्यास निधि प्रबंधकारिणी समिति की बैठक कलेक्टर निलेशकुमार महादेव…

1 minute ago
CG : मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति एवं जनजाति विद्यार्थी उत्कर्ष योजना की कक्षा 6वीं प्रवेश परीक्षा का परिणाम जारी

CG : मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति एवं जनजाति विद्यार्थी उत्कर्ष योजना की कक्षा 6वीं प्रवेश परीक्षा का परिणाम जारी

09 जुलाई तक दावा-आपत्ति कर सकते हैं महासमुंद, मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति तथा जनजाति विद्यार्थी उत्कर्ष…

4 minutes ago
CG : जिले में उर्वरकों का पर्याप्त भंडारण, किसानों को उपलब्ध कराया जा रहा समय पर खाद

CG : जिले में उर्वरकों का पर्याप्त भंडारण, किसानों को उपलब्ध कराया जा रहा समय पर खाद

 गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, चालू खरीफ मौसम के दौरान जिले के किसानों को समय पर उर्वरक उपलब्ध कराने…

14 minutes ago
CG : जिले में बीजों की पर्याप्त उपलब्धता, किसानों को 3649 क्विंटल बीज वितरित

CG : जिले में बीजों की पर्याप्त उपलब्धता, किसानों को 3649 क्विंटल बीज वितरित

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, खरीफ वर्ष 2026 में किसानों को गुणवत्तायुक्त बीज समय पर उपलब्ध कराने के उद्देश्य…

18 minutes ago
CG : जिला पंचायत सीईओ ने भदौरा और सधवानी पंचायत का किया निरीक्षण, प्रधानमंत्री आवासों को शीघ्र पूर्ण करने दिए निर्देश

CG : जिला पंचायत सीईओ ने भदौरा और सधवानी पंचायत का किया निरीक्षण, प्रधानमंत्री आवासों को शीघ्र पूर्ण करने दिए निर्देश

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी मुकेश रावटे ने आज गौरेला विकासखंड के ग्राम…

20 minutes ago
CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज मंत्रालय, महानदी भवन में मंत्री परिषद की बैठक प्रारम्भ

CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज मंत्रालय, महानदी भवन में मंत्री परिषद की बैठक प्रारम्भ

रायपुर , मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज मंत्रालय, महानदी भवन में मंत्री…

37 minutes ago