वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से शनिवार की रात तस्करी का सोना बरामद किया गया है। 633 ग्राम सोना मलाशय में छिपाकर और कैप्सूल में रखकर लाया गया था। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमत 38 लाख रुपये बताई गई है। सोने का मूल्य 50 लाख रुपये से कम था, इसलिए जरूरी औपचारिकता के बाद यात्री को छोड़ दिया गया। सोना जब्त कर लिया गया है। कस्टम के मुताबिक, शारजाह से एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट एआई 184 शनिवार की रात आठ बजे एयरपोर्ट पहुंची। एक-एक यात्री की जांच की जा रही थी। इसी बीच चौबेपुर निवासी संदीप की गतिविधि संदिग्ध लगी। उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो कैप्सूल के माध्यम से मलाशय में रखे सोने की पुष्टि हुई। सोना बरामद कर लिया किया गया। आरोपी ने बताया कि वह जुलाई में टूरिस्ट वीजा पर नौकरी करने के लिए शारजाह गया था। वीजा समाप्त होने और नौकरी नहीं मिलने पर कुछ लोगों से मदद मांगी थी। उन लोगों ने टिकट और अपना सामान पहुंचाने की बात कही थी। यह भी कहा था कि पकड़े नहीं जाओगे। शारजाह से सोना तस्करी का बड़ा खेलसोना तस्करी का बड़ा खेल शारजाह से चल रहा है। जनवरी से अब तक तस्करी का सोना कई बार बरामद किया जा चुका है। यह चौथा मामला है, जब मलाशय से सोना बरामद किया गया। हाल ही में डीआरआई ने भदोही और वाराणसी से करीब 18 करोड़ रुपये का सोना जब्त किया था।
रायपुर छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनी ने इस संबंध में तथ्यात्मक स्पष्टीकरण जारी करते हुए कहा…
रायपुर किसानों की आय बढ़ाने, तिलहनी फसलों के उत्पादन में वृद्धि करने और देश को…
भोपाल इंदौर जिले के थाना खजराना क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशील एवं तत्पर कार्रवाई…
रायपुर किसी भी परिवार के लिए अपना सुरक्षित और पक्का घर केवल चार दीवारों का…
भोपाल देश को पोलियो मुक्त बनाए रखने के राष्ट्रीय संकल्प के तहत महिला एवं बाल…
रायपुर प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत घरों की छतों पर रूफटॉप सोलर संयंत्र…