देश-विदेश

UP : मिर्जापुर में बस हादसा: ददरी बांध के पास पलटी यात्रियों से भरी बस, चार लोगों की मौत; मची चीख पुकार

मिर्जापुर से एक बस हादसे की खबर है। संतनगर थाना क्षेत्र के ददरी बांध के पास हालिया जा रही बस पलट गई। हादसे में चार यात्रियों की मौत और कई के घायल होने की सूचना है। घटना की जानकारी होते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है।

संत नगर थाना क्षेत्र के ददरी बांध के पास सवारियों को लेकर जा रही प्राइवेट बस पलट गई। हादसे में चार लोगों की मौत की होने की बात बताई जा रही है।  कई यात्री घायल हो गए हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जा रही है । 
मिर्जापुर से शिवराज नाम की बस हलिया के कुशियरा तक जाती है। रास्ते में मड़िहान व संतनगर क्षेत्र पड़ता है। शुक्रवार की सुबह लगभग 50 सवारियों को लेकर बस हलिया जा रही थी। रास्ते में संत नगर थाना क्षेत्र के ददरी बांध के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। बस के पलटने से यात्री दब गए। चीख पुकार मच गई। स्थानीय लोग मौके पर पहुंचकर यात्रियों को बाहर निकाला। चार यात्रियों के दबकर मौत की बात बताई जा रही है। मौके में पहुंची पुलिस घायलों को उपचार के लिए अस्पताल के लिए भेजा है।  सीओ लालगंज मंजरी राव ने बताया कि पांच के मौत की सूचना मिली है। मौके पर जाकर पड़ताल के बाद सही जानकारी दी जाएगी।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

मंत्री विश्वास सारंग ने पर्वतारोही ज्योति रात्रे को दी ऐतिहासिक उपलब्धि पर शुभकामनाएं

मंत्री विश्वास सारंग ने पर्वतारोही ज्योति रात्रे को दी ऐतिहासिक उपलब्धि पर शुभकामनाएं

भोपाल सहकारिता, खेल और युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग से शनिवार को भोपाल में…

25 minutes ago
भोपाल के डायल-112 हीरोज बिछड़ी 06 वर्षीय मासूम को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

भोपाल के डायल-112 हीरोज बिछड़ी 06 वर्षीय मासूम को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

भोपाल भोपाल जिले के थाना कटारा हिल्स क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशील एवं तत्पर…

35 minutes ago
“SAFE CLICK 2.0” अभियान के तहत जीआरपी भोपाल द्वारा 5 किलोमीटर साइबर जागरूकता मैराथन आयोजित

“SAFE CLICK 2.0” अभियान के तहत जीआरपी भोपाल द्वारा 5 किलोमीटर साइबर जागरूकता मैराथन आयोजित

भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में संचालित "SAFE CLICK 2.0" साइबर जागरूकता अभियान के अंतर्गत…

60 minutes ago
केंद्र एवं राज्य शासन की सब्सिडी से घर की छत पर लगा सोलर रूफटॉप

केंद्र एवं राज्य शासन की सब्सिडी से घर की छत पर लगा सोलर रूफटॉप

रायपुर प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से स्वच्छ एवं हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने के…

1 hour ago
टैलेंट सर्च में दिखा युवाओं का दम, बॉक्सिंग-बैडमिंटन और तीरंदाजी ट्रायल्स में उमड़ी प्रतिभाएं

टैलेंट सर्च में दिखा युवाओं का दम, बॉक्सिंग-बैडमिंटन और तीरंदाजी ट्रायल्स में उमड़ी प्रतिभाएं

भोपाल  खेल एवं युवा कल्याण विभाग, मध्यप्रदेश द्वारा संचालित "टैलेंट सर्च 2026-27" अभियान प्रदेश के…

1 hour ago
कृषि और ग्रामीण अर्थव्यवस्था की तस्वीर बदलेगी सुठालिया परियोजना : राज्यमंत्री पंवार

कृषि और ग्रामीण अर्थव्यवस्था की तस्वीर बदलेगी सुठालिया परियोजना : राज्यमंत्री पंवार

भोपाल मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विकास राज्यमंत्री नारायण सिंह पंवार ने प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी…

1 hour ago