उत्तरकाशी जिले में गंगोत्री हाईवे पर सैंज में आर्य विहार आश्रम के पास एक वाहन नदी में गिर गया। वाहन में छह लोग सवार थे। जिनमें से तीन की मौत हो गई।  तीन घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है।  शुक्रवार शाम को  गंगोत्री हाईवे के पास वाहन के दुघर्टनाग्रस्त होने की खबर मिली। पुलिस, एसडीआरएफ की टीम एवं जिला चिकित्सालय से एक एंबुलेंस घटनास्थल के लिए रवाना हुई। हादसे में तीन व्यक्ति की जान चली गई। एक शव को निकाल लिया गया जबकि दो शव अभी निकाले जा रहे हैं। वहीं तीन अन्य घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उनका उपचार चल रहा है।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *