गाजीपुर जनपद के तुर्रा गांव निवासी नेमतुल्लाह गोपीगंज के कोतवाली में एसआई पद पर तैनात थे। उन्हें नगर के हल्का नंबर एक की जिम्मेदारी मिली हुई थी। बताया जा रहा है कि बुधवार की सुबह वे अपने हल्का में गए थे। जहां से लौटने के दौरान अमवा स्थित मार्ग पर एक ट्रक की चपेट में आ गए। कोतवाली क्षेत्र के अमवां माफी मार्ग पर बुधवार की सुबह ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार एसआई की मौत हो गई। गाजीपुर के तुर्रा गांव निवासी एसआई जिले में गोपीगंज कोतवाली में तैनात थे। बुधवार की सुबह वे क्षेत्र में गए थे। जहां से लौटते समय ट्रक की चपेट में आ गए। जानकारी के अनुसार गाजीपुर जनपद के तुर्रा गांव निवासी नेमतुल्लाह गोपीगंज के कोतवाली में एसआई पद पर तैनात थे। उन्हें नगर के हल्का नंबर एक की जिम्मेदारी मिली हुई थी। बताया जा रहा है कि बुधवार की सुबह वे अपने हल्का में गए थे। जहां से लौटने के दौरान अमवा स्थित मार्ग पर एक ट्रक की चपेट में आ गए। जिसमें वे गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन-फानन में उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़ फरार हो गया। दूसरी तरफ सूचना मिलते ही एएसपी राजेश भारती, सीओ प्रभात राय सहित अन्य मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है। वहीं फरार चालक की तलाश की जा रही है। वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *