कानपुर में बिधनू के मझावन में सोमवार को विनोद नट (35) उर्फ बादशाह का शव संदिग्ध स्थितियों में पेड़ से लटका मिला। मझावन गांव निवासी पिता अर्जुन के मुताबिक उनका बेटा विनोद शराब का लती था। घर से जाने के बाद अक्सर चार पांच दिन बाद ही लौटता था। बीती 13 तारीख को वह घर से निकल गया था। तीन दिन बाद मझावन कस्बे में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पीछे जंगल मे एक पेड़ से अंगौछे के सहारे बेटे का शव लटका रहा था। शव को कुत्ते नोंच रहे थे। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दी है।

फोरेंसिक टीम के साथ पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्रित किए हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बिधनू थाना प्रभारी प्रद्युम्न सिंह ने बताया कि मारमले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *