कानपुर में सचेंडी थाना क्षेत्र में मेला देखकर लौट किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, देर रात मेला देखने गई नाबालिग किशोरी को घर छोड़ने के बहाने दो युवकों ने मोटरसाइकिल में बिठा लिया। इसके बाद घर से 200 मीटर दूर खली पडे़ प्लॉट में दुष्कर्म किया।


एक ने किशोरी को पकड़ा, तो दूसरे ने घटना को अंजाम दिया। पीड़िता के चिल्लाने पर दोनों युवक फरार हो गए। मामला गुरुवार देर रात का है, जहां किशोरी ने घर पहुंचकर परिजनों को पूरी घटना बताई। पिता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। मामले की जांच की जा रही है।
पीड़िता ने बताया कि वो गुरुवार देर रात सचेंडी कस्बा के लंका मैदान बहन के साथ मेला देखने गई थी। मेला में उसके जीजा ने दुकान लगा रखी थी। देर रात  बहन को जीजा घर छोड़ने आ गए और मैं मेले में ही रूक गई। मेला देख गांव में रहने वाले सोनू व कुलदीप ने घर छोड़ने की बात कही।

बाइक से दोनों आरोपी फरार हो गए
गांव के होने के नाते मैं उनकी मोटरसाइकिल में बैठ गई, लेकिन घर से 200 मीटर पहले खाली पड़े प्लॉट में वह जबरदस्ती खींच कर ले गए। इसमें सोनू ने मेरे हाथ पकड़ लिए और कुलदीप ने मेरे साथ गलत काम किया। मेरे चिल्लाने के दौरान कुछ लोगों को आता देख, मुझे छोड़ बाइक से दोनों फरार हो गए।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *