देश-विदेश

UP : ट्रक ड्राइवर पिता बना हैवान… 16 साल की बेटी से किया दुष्कर्म; गर्भ ठहरने पर परिजनों को चला पता

उत्तर प्रदेश के बरेली में एक ट्रक ड्राइवर का घिनौना कृत्य सामने आया है। ट्रक ड्राइवर ने अपनी सोलह साल की बेटी से दुष्कर्म किया। इससे नाबालिग बेटी गर्भवती हो गई। किशोरी के गर्भ ठहरने का पता चलने पर घरवाले हैरान रह गए। पीड़िता अपनी बड़ी बहन के साथ थाने पहुंची। उसकी तहरीर पर बारादरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी पिता फरार हो गया है। बारादरी थाना क्षेत्र की एक बस्ती में यह अमानवीय कृत्य काफी समय से चल रहा था। पीड़ित किशोरी ने बताया कि उसकी मां नानी के घर रहती हैं। वह और उसकी बड़ी बहन घर में पिता के साथ रहती हैं। उसके पिता काफी समय से उससे छेड़छाड़ व शारीरिक शोषण कर रहे थे। उसने इस बारे में परिवार के लोग लोगों को बताया तो उन्होंने ध्यान नहीं दिया। बेटी से कई बार किया दुष्कर्म  पीड़ित किशोरी का कहना है कि कुछ महीने पहले वह शिकायत लेकर पुलिस के पास भी गई थी, लेकिन किसी ने उसकी बात का भरोसा नहीं किया। इसके बाद पिता के हौसले बुलंद होते गए। आरोप है कि कलयुगी बाप ने मर्यादा लांघ दी। उसने नाबालिग बेटी के साथ कई बार दुष्कर्म किया। पिता ने उसे धमकाया कि अगर किसी को बताया तो जान से मार देगा। इसके चलते वह चुप रही। 

इस बीच किशोरी गर्भवती हो गई। इसका पता चलने पर बड़ी बहन ने उसकी पिटाई की। इस पर उसने डरते हुए घटना के बारे में बताया। बड़ी बहन ने किसी तरह उसे समझाया और उसे लेकर थाने पहुंची। बारादरी इंस्पेक्टर हिमांशु निगम ने बताया कि किशोरी की तहरीर के मुताबिक रिपोर्ट लिख ली है। उसका मेडिकल परीक्षण व कोर्ट में बयान कराए जाएंगे। आरोपी फरार हो गया है, उसकी गिरफ्तारी कराई जाएगी।
kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

CG : मेटाडोर के ड्राइवर ने वीडियो बनाकर किया सुसाइड, मर्सिडीज मालिक जांच के घेरे में …

CG : मेटाडोर के ड्राइवर ने वीडियो बनाकर किया सुसाइड, मर्सिडीज मालिक जांच के घेरे में …

दंतेवाड़ा। जिले के गीदम क्षेत्र में एक मेटाडोर चालक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से…

6 hours ago
CG : अजीब घोटाला मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में, मंगलसूत्र चांदी का नहीं होने का दावा …

CG : अजीब घोटाला मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में, मंगलसूत्र चांदी का नहीं होने का दावा …

एमसीबी। जिले में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है। योजना…

6 hours ago
राजनांदगांव : रेलवे ट्रैक पर बुजुर्ग की लाश मिली …

राजनांदगांव : रेलवे ट्रैक पर बुजुर्ग की लाश मिली …

राजनांदगांव,। शहर के बजरंगपुर नवागांव से सटी पटरी पर एक अधेड़ व्यक्ति का शव लावारिस…

6 hours ago
CG : ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का भव्य समापन …

CG : ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का भव्य समापन …

धमतरी । जिले में खेल संस्कृति को सुदृढ़ करने, युवाओं की प्रतिभा को निखारने तथा…

7 hours ago
CG : विश्व साइकिल दिवस पर निकली जागरूकता रैली …

CG : विश्व साइकिल दिवस पर निकली जागरूकता रैली …

धमतरी । विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर खेल एवं युवा कल्याण विभाग, धमतरी द्वारा…

7 hours ago
CG : जल अर्पण दिवस पर अतिरिक्त सचिव कमल किशोर सोन मरादेव कार्यक्रम में शामिल हुए …

CG : जल अर्पण दिवस पर अतिरिक्त सचिव कमल किशोर सोन मरादेव कार्यक्रम में शामिल हुए …

धमतरी । भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव एवं जल जीवन मिशन…

7 hours ago